🔊
चम्पावत में नशे पर बड़ा प्रहार: 82 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा, पुलिस की सख्त कार्रवाई
जनपद चम्पावत।
उत्तराखंड में नशा तस्करों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत चम्पावत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमति रेखा यादव
के सख्त निर्देशों के बाद जिलेभर में नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। इसी क्रम में 4 अप्रैल 2026 को टनकपुर क्षेत्र में SOG और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक सुनियोजित कार्रवाई को अंजाम दिया।
क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा के
नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर रामू दा फास्ट फूड सेंटर से आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
क्या मिला मौके से?
82.25 ग्राम अवैध स्मैक
नशा करने के उपकरण (सिल्वर पेपर, बीड बंडल, चेजर, लाइटर)
एक ओप्पो मोबाइल फोन
गिरफ्तार आरोपी
गोविंद राम पुत्र स्व. रमेश राम
निवासी – ककराली गेट, टनकपुर (चम्पावत)
पूछताछ में आरोपी ने
खुलासा किया कि वह स्मैक नानकमत्ता निवासी “सुक्खा” से लाता था, जो अब पुलिस के रडार पर है।
आरोपी के खिलाफ
टनकपुर थाने में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ड्रग्स के खिलाफ पुलिस का संदेश
चम्पावत पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सहयोग करें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।
ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम
SI कमलेश भट्ट, SI संदीप पिलखवाल, HC चंद्र सिंह, HC घनश्याम, कॉन्स्टेबल ललित चौधरी, कुलदीप सिंह, नासिर हुसैन, सूरज कुमार
चम्पावत पुलिस का यह एक्शन साफ संदेश है नशे के कारोबारियों की अब खैर नहीं!