🔊
मानदेय दो या आंदोलन लो!
चम्पावत से बड़ी खबर
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के जिला अध्यक्ष दीपेश चंद्र शर्मा और आंगनबाड़ी जिला अध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई।
मुख्य मांगें:
मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी और समय पर भुगतान
वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति
TA/DA का पूरा भुगतान
अतिरिक्त गैर-विभागीय कार्यों से मुक्ति
कार्यकर्ताओं का साफ
कहना है कि टीकाकरण, चुनाव ड्यूटी और BLO जैसे कामों के बोझ में दबकर वे अपने असली काममहिलाओं और बच्चों की देखभाल—पर पूरा ध्यान नहीं दे पा रही हैं।
दीपेश चंद्र शर्मा ने दो टूक कहा:
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभाग की रीढ़ हैं, लेकिन सरकार इन्हें नजरअंदाज कर रही है। UKD इन बहनों के संघर्ष में पूरी ताकत से साथ खड़ा है।
चेतावनी जारी:
अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं, तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
अब सवाल
सरकार मानेगी या आंदोलन भड़केगा?