🔊
मुख्यमंत्री का चम्पावत दौरा अब जनता के सवालों से होगा सीधा सामना!
31 मार्च को चम्पावत पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विकास कार्यों की होगी हकीकत की जांच
चम्पावत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 31 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर चम्पावत पहुंच रहे हैं। लेकिन इस बार दौरा सिर्फ औपचारिक नहीं
जनता की उम्मीदें और सवाल दोनों उनके सामने खड़े हैं!
पूरा कार्यक्रम एक नजर में:
- सुबह 10:30 बजे –चम्पावत हेलीपैड आगमन
- 10:40 बजे – साइंस सेंटर का निरीक्षण
- 11:10 बजे – गांधी चौक में राष्ट्रीय ध्वज अनावरण व जनसंवाद
- 12:20 बजे – गौरलचौड़ मैदान में ‘SHE for STEM’ कार्यक्रम
निरीक्षण नहीं, अब जवाब चाहिए
मुख्यमंत्री विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे, लेकिन जनता पूछ रही है
जो योजनाएं कागजों में पूरी दिख रही हैं, क्या जमीन पर भी पूरी हैं?
क्या निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सही है या सिर्फ खानापूर्ति?
गांधी चौक में होगा असली जनसंवाद
व्यापारी, जनप्रतिनिधि, आम जनता सबके सवाल तैयार
बेरोजगारी, सड़क, पानी, स्वास्थ्य—हर मुद्दे पर जवाब की उम्मीद
प्रशासन अलर्ट मोड में
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर पूरे कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
सुरक्षा से लेकर व्यवस्था तक हर स्तर पर निगरानी
बड़ा संदेश
यह दौरा सिर्फ कार्यक्रम नहीं
यह सरकार के कामकाज की ग्राउंड रियलिटी टेस्ट है
अब देखना होगा
क्या यह दौरा सिर्फ औपचारिकता रहेगा या सच में जनता की आवाज सुनी जाएगी?