🔊
चंपावत बार एसोसिएशन चुनाव 2026 का बिगुल अधिसूचना जारी होते ही बढ़ी सरगर्मी
चंपावत। जनपद चंपावत जिला में जिला बार एसोसिएशन चुनाव 2025-26 को लेकर अधिसूचना जारी होते ही अधिवक्ताओं में हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी विस्तृत कार्यक्रम के साथ अब बार एसोसिएशन में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है।
अधिसूचना के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 तक अधिवक्ताओं को अपना शुल्क जमा कर सदस्यता सुनिश्चित करनी होगी। इसके बाद 13 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
15 से 18 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज होंगी, जबकि 20 अप्रैल को आपत्तियों की सूची प्रकाशित की जाएगी और 21 से 23 अप्रैल तक उनके निस्तारण की प्रक्रिया चलेगी।
इसके बाद चुनावी प्रक्रिया रफ्तार पकड़ेगी—
25 अप्रैल को अंतिम वोटर लिस्ट जारी होगी,
27-28 अप्रैल को नामांकन पत्र वितरण,
29-30 अप्रैल को नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
1 मई को नामांकन पत्रों की जांच, 4 मई को नाम वापसी और 5 मई को अंतिम प्रत्याशी सूची जारी की जाएगी।
6 मई को उम्मीदवारों का परिचय कार्यक्रम होगा, जबकि 7 मई 2026 को मतदान और उसी दिन मतगणना के साथ परिणाम घोषित किए जाएंगे।
इस पूरे चुनाव को मुख्य चुनाव अधिकारी यतीश चंद्र जोशी तथा सहायक चुनाव अधिकारी रोहित जोशी की निगरानी में संपन्न कराया जाएगा।
बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच रणनीतियां बननी शुरू हो गई हैं। संभावित प्रत्याशी सक्रिय हो चुके हैं और इस बार मुकाबला कड़ा और दिलचस्प होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
अब सबकी निगाहें 7 मई पर टिकी हैं, जब तय होगा बार एसोसिएशन का नया नेतृत्व और वकालत जगत की नई दिशा
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: