🔊
आस्था और विकास का संगम: गुरु गोरखनाथ धाम में जिला अधिकारी जी का निरीक्षण
चंपावत आस्था, श्रद्धा और विकास की भावना के साथ जनपद के प्रसिद्ध गुरु गोरखनाथ धाम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और पूरे जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर में गूंजते मंत्रों और भक्तिमय वातावरण के बीच जिलाधिकारी ने न केवल दर्शन किए, बल्कि श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण भी किया।
श्रद्धा के साथ सुविधाओं पर फोकस
धाम में आने वाले भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की दिशा में पहल की गई
मंदिर तक पहुंचने वाले करीब 2 किलोमीटर मार्ग का निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए
परिसर में किए गए निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की गई
हेलीपैड निर्माण की पहल
श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के लिए हेलीपैड निर्माण हेतु उपयुक्त स्थल का निरीक्षण
अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश
सुरक्षा बलों से संवाद
मंदिर में तैनात एसएसबी जवानों से मुलाकात
उनकी समस्याओं को सुनकर बेहतर आवासीय सुविधा देने के निर्देश
आस्था के साथ विकास की नई राह
गुरु गोरखनाथ धाम में यह निरीक्षण सिर्फ एक औपचारिक दौरा नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जहां एक ओर भक्तों की आस्था जुड़ी है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन इसे आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने में जुटा है