🔊
अगले सात दिन उत्तराखंड में बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
PSR उत्तरध्वनी न्यूज, देहरादून=
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त से 16 अगस्त 2025 तक उत्तराखंड में प्रतिदिन हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना जताई है।
पूर्वानुमान के अनुसार:
10 अगस्त: राज्य के सभी जिलों में अधिकतर स्थानों पर बारिश की संभावना।
11 अगस्त: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कई स्थानों पर बारिश, शेष जिलों में भी अधिकांश स्थानों पर वर्षा के आसार।
12 से 16 अगस्त: सभी जिलों में लगातार हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बरसात के दिनों में यात्रा से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से गुजरते समय सतर्क रहें।