🔊
डीडीहाट को जिला बनाने की मांग तेज, 40 साल पुराना मुद्दा फिर गरमाया
चंपावत डीडीहाट
उत्तराखंड में लंबे समय से उठ रही डीडीहाट को जिला बनाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। सबका विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरीश चन्द्र शर्मा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी छोटे प्रशासनिक इकाइयों के गठन का सपना अधूरा है। डीडीहाट को जिला बनाने की मांग पिछले लगभग 40 वर्षों से क्षेत्रीय जनता द्वारा लगातार उठाई जाती रही है, लेकिन आज तक इस पर ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।
डॉ. शर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा भी डीडीहाट को जिला बनाने की घोषणा की गई थी, लेकिन वह सिर्फ घोषणा बनकर रह गई। इससे क्षेत्रीय जनता में निराशा का माहौल है।
उन्होंने कहा कि डीडीहाट एक ऐतिहासिक और भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जो हिमालय की तलहटी में स्थित है। यहां के लोगों को प्रशासनिक सुविधाओं के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई है
जनता की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को देखते हुए डीडीहाट को जल्द से जल्द जिला घोषित किया जाए।
क्या बोले नेता:
जनता की वर्षों पुरानी मांग को अब और नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए, सरकार को तत्काल निर्णय लेना चाहिए। डॉ. हरीश चन्द्र शर्मा
खास बातें:
40 साल पुरानी मांग फिर उठी
पूर्व में हो चुकी है घोषणा, पर अमल नहीं
प्रशासनिक सुविधाओं के लिए लोगों को हो रही परेशानी
सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: