🔊
मजपीपल शिवपुराण समापन के बाद पंचेश्वर गंगा स्नान जाते समय घायल मिली गाय भारत गिरी तपकेश्वर महाराज ने की प्रशासन से सख़्त कार्रवाई की अपील
PSR उत्तरध्वनी न्यूज, चंपावत —चंपावत= विकाश खंड लोहाघाट मजपीपल में आयोजित शिवपुराण कथा के समापन के पश्चात पंचेश्वर गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं के मार्ग में एक घायल गाय अचेत अवस्था में मिली। यह घटना पंचेश्वर मोटर मार्ग पर लुपड़ा और नर्सों के बीच की बताई जा रही है, जहाँ गाय कई घंटों से भूखी-प्यासी और गंभीर चोटों के साथ पड़ी थी।
स्थानीय संत भारत गिरी तपकेश्वर महाराज ने मौके पर पहुँचकर गाय की हालत देखकर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन से तत्काल उपचार की व्यवस्था कराने और इस निर्दयी घटना के जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर सख़्त कार्रवाई करने की अपील की। महाराज ने कहा, "जिसने इस निर्दोष जीव को लावारिस छोड़ दिया, उस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। यह न केवल अमानवीय कृत्य है बल्कि समाज की संवेदनाओं पर भी आघात है।"
स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भी घायल गाय को तुरंत उपचार दिलाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए पशुपालन विभाग और प्रशासन को ठोस कदम उठाने होंगे।