🔊
चंपावत में आस्था और विकास की बुलंद आवाज — आदित्य महादेव मंदिर रमक को भारतमाला से जोड़ने की मांग
चंपावत | रमक क्षेत्र
जनपद चंपावत के रमक क्षेत्र में आस्था और विकास को लेकर एक बड़ी पहल सामने आई है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व जागरूक नागरिकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए आदित्य महादेव मंदिर, रमक को भारतमाला परियोजना से जोड़ने की जोरदार मांग उठाई।
आस्था का केंद्र, धरोहर का सम्मान ज्ञापन में कहा गया कि आदित्य महादेव मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ-साथ ऐतिहासिक धरोहर भी है। यदि इसे भारतमाला परियोजना से जोड़ा जाता है, तो मंदिर का संरक्षण होगा और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विकास के मुद्दों पर भी उठी मजबूत आवाज ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए गए
अधूरी पड़ी कांडा–मंगललेख–कोलियूड़ा सड़क का शीघ्र निर्माण
खरही–बलातड़ी मिलान मार्ग को पूरा करने की मांग
मंगललेख में पुलिस चौकी और पंचायत भवन की स्थापना
नदियाघाटी क्षेत्र की ध्वस्त स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने की अपील
लंबे समय से लंबित डिग्री कॉलेज और तहसील की मांग
जिलाधिकारी का सकारात्मक रुख प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा वार्ता के लिए समय देने और क्षेत्र भ्रमण के अनुरोध को स्वीकार किया गया है, जिससे क्षेत्र में विकास की उम्मीद जगी है।
जनता की उम्मीद — अब होगा समाधान क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया कि प्रशासन इन जनसमस्याओं पर जल्द संज्ञान लेकर ठोस कार्रवाई करेगा।
जय देवभूमि, जय उत्तराखंड — जय उत्तराखंड क्रांति दल