🔊
भारी बारिश के अलर्ट पर बागेश्वर के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी 11 अगस्त को बंद
PSR उत्तरध्वनी न्यूज
देहरादून मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने 11 अगस्त 2025 (सोमवार) को जनपद बागेश्वर के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, जिले के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। चेतावनी को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट आशीष कुमार भट्टाई ने आदेश जारी किया कि सभी शिक्षण संस्थान एक दिन के लिए बंद रहेंगे।
मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।