🔊
हरिद्वार में गूंजेगी श्रीमद् भागवत कथा की दिव्य ध्वनि
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के शिव शक्ति धाम, गंगा विहार, भूपतवाला में इन दिनों भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। यहां गुजरात से दर्शन करने आए श्रद्धालु यात्रियों द्वारा भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर गुजरात से ही पधारे कथावाचक महाराज भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर नंद बाबा के घर गोकुल पहुंचने तक की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन सुना रहे हैं।
कथा के दौरान कलाकारों द्वारा भगवान शिव और बाल श्रीकृष्ण की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की जा रही हैं। जैसे ही कथा में प्रसंग आता है
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की
तो पूरा पंडाल भजनों और जयकारों से गूंज उठता है और श्रद्धालु भक्ति में झूम उठते हैं। वातावरण पूरी तरह जय श्री कृष्ण और ;हरि बोल के जयघोष से भक्तिमय हो जाता है।
स्थान: शिव शक्ति धाम, गंगा विहार, भूपतवाला, हरिद्वार
जय श्री कृष्ण | जय कन्हैया लाल की | राधे-राधे | हरि बोल