🔊
मौसम अलर्ट उत्तराखंड में 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट तेज हवाएं, ओले और बिजली गिरने की चेतावनी
उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग की ओर से अगले 3 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
अलर्ट के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि, बिजली गिरने और गरज के साथ भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
इन क्षेत्रों में ज्यादा असर की संभावना
मौसम विभाग ने खास तौर पर रानीखेत, रामनगर, मुक्तेश्वर, हल्द्वानी, कपकोट और मुनस्यारी समेत आसपास के इलाकों में मौसम के ज्यादा प्रभाव की चेतावनी दी है।
प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की सलाह
तेज हवाओं और बिजली गिरने से बचाव के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहें।
खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें।
प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की अपील की है
उत्तराखंड की सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें