🔊
कहा हुई एक ही दिन में प्रशासन और सरकार की बड़ी हलचल मुख्यमंत्री का दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात, गैस व्यवस्था पर सख्ती, तेंदुए के हमले में घायल महिला को मुफ्त इलाज, अवैध शराब पर कार्रवाई और लोक अदालत में ₹85 लाख से अधिक का सेटलमेंट!
जनपद चम्पावत में आज प्रशासनिक और विकास कार्यों को लेकर बड़ा दिन रहा। एक ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं को नई सौगात दी, वहीं जिला प्रशासन ने गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाते हुए निरीक्षण अभियान चलाया।
मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात
टनकपुर उप जिला चिकित्सालय में मुख्यमंत्री ने एसीएलएस एडवांस कार्डियक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई और आधुनिक फेकोइमल्सीफिकेशन मशीन का लोकार्पण किया। इससे अब गंभीर मरीजों और नेत्र रोगियों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज मिल सकेगा।
गैस व्यवस्था पर प्रशासन सख्त
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर पूरे जिले में गैस एजेंसियों और गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। प्रशासन ने साफ किया कि गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर घर तक डिलीवर किए जाएंगे।
तेंदुए के हमले में घायल महिला को राहत
बाराकोट की तुलसी देवी को तेंदुए के हमले में गंभीर चोट लगी थी। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की पहल से लगभग ₹1.50 लाख का इलाज पूरी तरह मुफ्त कराया गया और उन्हें आर्थिक सहायता भी दी गई।
अवैध शराब पर आबकारी की कार्रवाई
टनकपुर क्षेत्र में आबकारी विभाग ने छापेमारी कर 46 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़ा निस्तारण
चम्पावत में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 101 मामलों का निस्तारण हुआ और ₹85 लाख से अधिक की धनराशि का सेटलमेंट कराया गया।
किसान उत्सव का आयोजन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त के अवसर पर जिले में किसान उत्सव आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों किसानों ने भाग लिया और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।
मोनिका बोहरा को बड़ा सम्मान
‘महिला विज्ञान प्रयोगधर्मी 2026’ पुरस्कार से सम्मानित मोनिका बोहरा को जिलाधिकारी ने सम्मानित कर जनपद के लिए प्रेरणा बताया।
कुल मिलाकर 14 मार्च का दिन चम्पावत के लिए विकास, प्रशासनिक सक्रियता और जनहित फैसलों से भरा रहा, जिससे जिले में स्वास्थ्य, गैस आपूर्ति और कानून व्यवस्था को मजबूती मिली।