• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • All
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result

your ads here

ब्रेकिंग >>> चंपावत के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को मिलेगा नया मंच, डायट लोहाघाट में इन्सपायर अवार्ड–मानक कार्यशाला आयोजित , >>> बड़ी खबर | चंपावत पीएम आवास के पुनः सत्यापन से मचा हड़कंप, पुराने रिकॉर्ड पर उठे सवाल; गलत जानकारी मिली तो जिम्मेदारों पर हो सकती है कार्रवाई , >>> भारत-नेपाल सीमा के रोशाल क्षेत्र के विद्यार्थियों को कब मिलेगी 'विद्या वाहिनी परिवहन सुविधा की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन , >>> ₹1 करोड़ की स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, नेपाल सप्लाई से पहले चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई , >>> सीमांत क्षेत्र के स्कूली बच्चों को परिवहन सुविधा दिलाने के लिए पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिलोक सिंह सामंत व वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रकांत तिवारी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ,

Monday, 03-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

ऊफनती नदी पार कर स्कूल पहुंचना बच्चों की मजबूरी, दुपट्टा बना सहारा श्री मोहन चंद्र पलड़िया ने स्पष्ट किया है कि ट्राली पूरी तरह से सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित है। (PSR उत्तर ध्वनि News)

Posted by admin
2025-08-10 20:18:18
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

ऊफनती नदी पार कर स्कूल पहुंचना बच्चों की मजबूरी, दुपट्टा बना सहारा श्री मोहन चंद्र पलड़िया ने स्पष्ट किया है कि ट्राली पूरी तरह से सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित है।


PSR उत्तरध्वनि न्यूज़, संपादक – पुष्कर सिंह राजपूत
चम्पावत।
जरा-सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है—लेकिन पढ़ाई के लिए चम्पावत के फुरक्याझाला क्षेत्र के बच्चों को रोज यह खतरा उठाना पड़ रहा है। सर पर बस्ता रखकर और दुपट्टे से एक-दूसरे को बांधकर ऊफनती लधिया नदी पार करते हुए स्कूली बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्रामीण बताते हैं कि बरसात में नदी का उफान उनकी सबसे बड़ी मुसीबत है। न तो पुल बना है और न ही नदी पार करने का सुरक्षित साधन। 2018 में झूला पुल निर्माण की घोषणा हुई थी, लेकिन अब तक धरातल पर कार्य शुरू नहीं हुआ। स्थिति इतनी खराब है कि गांव में लगी ट्रॉली भी लंबे समय से खराब पड़ी है, जिससे बच्चों और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है।

बच्चों के माता-पिता हर दिन सहमे रहते हैं। नदी पार करते समय उनका दिल जोर-जोर से धड़कने लगता है, लेकिन बच्चों के लिए पढ़ाई इतनी जरूरी है कि वे हर खतरा मोल लेने को तैयार हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि दुर्गम क्षेत्र में रहने के कारण उनका जीवन पहले से ही कठिनाइयों से भरा है, और ऊपर से जनप्रतिनिधियों व प्रशासन की उपेक्षा ने उनकी समस्याएं बढ़ा दी हैं।

ग्रामीणों ने अपने विधायक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी चम्पावत से जल्द झूला पुल निर्माण की मांग की है। साथ ही यह भी आग्रह किया है कि पुल बनने तक कम से कम ट्रॉली की मरम्मत कर दी जाए, ताकि बच्चों और ग्रामीणों को ऊफनती नदी में अपनी जान जोखिम में डालकर पार न करना पड़े।PSR उत्तरध्वनी न्यूज

फुरक्याझाला ट्रॉली पुल सुरक्षित और संचालित, अधिशासी अभियंता ने किया भ्रामक पोस्ट का खंडन

लोक निर्माण के अधिकारियों से हुई वार्ता
चम्पावत जनपद के फुरक्याझाला स्थित ट्रॉली को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक पोस्टों पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्री मोहन चन्द्र पलड़िया ने स्पष्ट किया है कि ट्राली पूरी तरह से सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित है। उन्होंने कहा कि नियमित निरीक्षण और रखरखाव कार्य के चलते ट्राली पर किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या अवरोध नहीं है, और ट्रॉली का संचालन प्रतिदिन निर्धारित समयानुसार किया जा रहा है।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि विभाग समय-समय पर तकनीकी और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ट्राली की स्थिति की जांच करता है। जिला प्रशासन भी आवश्यकतानुसार सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी करता है, ताकि आवागमन में कोई बाधा न आए।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना का प्रसार न करें और अफवाहों से बचें। साथ ही यदि कहीं कोई तकनीकी समस्या, आपदा जनित स्थिति या खतरे की संभावना दिखे, तो तुरंत प्रशासन या संबंधित विभाग को सूचित करें।

प्रशासन ने दोहराया कि वह हर स्थिति में संवेदनशील है और ग्रामीणों को आवश्यक सहयोग, राहत सामग्री तथा आपदा प्रबंधन की सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराता रहेगा, ताकि किसी को भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।
आज रविवार है और कल रक्षाबंधन था ये फोटो में साफ दिख रहा है स्कूल के यूनिफॉर्म में एक भी बच्चे नहीं है कहीं ये राजनीतिक षड्यंत्र तो नहीं है इसकी तह तक जाना बहुत जरूरी है इन व्यक्तियों की पहचान करनी भी बहुत जरूरी है जब शासन प्रशासन ने साफ-साफ शब्दों में सूचित कर रखा है नदी नालों के किनारे नहीं जाना है तो यह लोग वहां गए क्यों एक सवाल यहां पर भी संदेश पैदा करता हैं संगठन से नाराज चल रहे व्यक्तियो की कहीं यह चाल तो नहीं हैं


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चंपावत के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को मिलेगा नया मंच, डायट लोहाघाट में इन्सपायर अवार्ड–मानक कार्यशाला आयोजित

    बड़ी खबर | चंपावत पीएम आवास के पुनः सत्यापन से मचा हड़कंप, पुराने रिकॉर्ड पर उठे सवाल; गलत जानकारी मिली तो जिम्मेदारों पर हो सकती है कार्रवाई

    भारत-नेपाल सीमा के रोशाल क्षेत्र के विद्यार्थियों को कब मिलेगी 'विद्या वाहिनी परिवहन सुविधा की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

    ₹1 करोड़ की स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, नेपाल सप्लाई से पहले चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    सीमांत क्षेत्र के स्कूली बच्चों को परिवहन सुविधा दिलाने के लिए पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिलोक सिंह सामंत व वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रकांत तिवारी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    आवाज़ हमारी संघर्ष हमारा, अब सुविधा हुई साकारलेकिन श्रेय ले रहा कोई और! उड़ान विद्या वाहिनी कार्यक्रम से दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिली सुरक्षित वाहन सुविधा, वर्ष 2020 में उठाई गई मांग अब जाकर हुई पूरी

    कानून आम जनता के लिए, या शासन-प्रशासन के लिए भी? सफेद स्कूल वाहनों पर उठे सवाल, जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी डीएम और आरटीओ से व्हाट्सएप पर मांगा जवाब, लेकिन नहीं मिला कोई संतोषजनक उत्तर। अब सवाल क्या बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं?

    चम्पावत में विकास, जनसेवा और शौर्य का संगम: शिक्षा, राहत, धार्मिक धरोहर, साइबर सुरक्षा और कारगिल विजय दिवस की गूंज

    कारगिल के वीरों को नमन, युवाओं से संवाद और 'मन की बात' का संदेश: नैनीताल जनपद में राष्ट्रभक्ति, युवा सशक्तिकरण और जनभागीदारी के दिखे विविध रंगशौर्य दिवस समारोह में कारगिल के अमर वीरों को श्रद्धांजलि, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

    कारगिल के रणबांकुरों को चमोली का शत-शत नमन: वीर शहीदों के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष

    दो डीएम, दो पटवारियों के निरीक्षण के बाद भी नहीं मिला आशियाना, अब नए सर्वे के आदेश पर उठे सवाल आपदा प्रभावित परिवारों का सवालक्या इस बार होगा जमीनी निरीक्षण या फिर आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाएंगे?

    पात्र परिवारों को नहीं मिल रहे आवास? भारत-नेपाल सीमा से लगे डूंगरा बोरा के ग्रामीण हुए मुखर, निष्पक्ष जांच की मांग

    चम्पावत में विकास, जनसुरक्षा और जनकल्याण को मिली नई गति, साइबर जागरूकता से लेकर आपदा राहत तक प्रशासन की कई बड़ी पहल

    चमोली में विकास और जनसुविधाओं को मिली रफ्तार: दूरसंचार नेटवर्क, मेडिकल स्टोरों की जांच और पीएमजीएसवाई पुल निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

    नैनीताल में विकास, सुशासन और जनहित पर प्रशासन का फोकस, राज्यमंत्री भावना मेहरा की समीक्षा बैठक से लेकर आयुक्त के निरीक्षण तक कई अहम निर्णय

    चम्पावत: फेसबुक पर बदनाम करने का आरोप, पत्रकार ने डीएम, एसडीएम, एसपी व कोतवाली पंचेश्वर को भेजी शिकायत

    चार दिन पहले गृह प्रवेश, आज सपनों के घर पर फिरा पानी भीषण भूस्खलन ने पलभर में उजाड़ दिया गरीब परिवार का आशियाना, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा के नेतृत्व में सरकार से उठी मदद की मांग

    हरगढ़ जनकल्याण शिविर में 145 शिकायतों का निस्तारण, 400 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ; ईवीएम-वीवीपैट स्क्रीनिंग पारदर्शिता के साथ शुरू

    लेक ब्रिज चुंगी निविदा की जांच के लिए समिति गठित, डीएम ने दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी

    भारी बारिश का अलर्ट, आपदा तंत्र अलर्ट मोड पर; खाई में गिरी कार से चार लोगों का सकुशल रेस्क्यू


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या All
All
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर

पुष्कर सिंह राजपूत

संपादक — PSR उत्तर ध्वनि न्यूज़

पुष्कर सिंह चंपावत, उत्तराखंड के एक अनुभवी और समर्पित समाचार संपादक हैं। वे स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों को तथ्यपरक व निष्पक्ष रूप से पाठकों तक पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। उनके नेतृत्व में PSR उत्तर ध्वनि न्यूज़ तेज़, सटीक और भरोसेमंद पत्रकारिता के लिए जाना जाता है।

ईमेल: pushkarrajput1986@gmail.com

पुष्कर सिंह
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© PSR उत्तर ध्वनि News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • All
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© PSR उत्तर ध्वनि News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in