🔊
आदर्श चम्पावत की ओर बढ़ते कदम मानेश्वर बाबा ने डीएम को शाल ओढ़ाकर किया सम्मान, विकास कार्यों की सराहना
चम्पावत। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। रविवार को मनेश्वर मंदिर के पूज्य संत धर्मराज पुरी जी (मानेश्वर बाबा) ने जिलाधिकारी मनीष कुमार से शिष्टाचार भेंट कर जनपद में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की।
मानेश्वर बाबा ने जिलाधिकारी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप चम्पावत में चहुंमुखी विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।
भेंट के दौरान बाबा ने मनेश्वर क्षेत्र की कुछ स्थानीय समस्याओं से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि धार्मिक आयोजनों और अधिक भीड़-भाड़ के समय श्रद्धालुओं तथा स्थानीय निवासियों को पेयजल और सड़क की समस्या का सामना करना पड़ता है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए आश्वस्त किया कि क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल और सड़क से जुड़ी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्य बयान
मुख्यमंत्री के आदर्श चम्पावत के संकल्प को साकार करने के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है।
मनीष कुमार, जिलाधिकारी चम्पावत