🔊
ग्रामीण शिक्षा को बड़ा सहारा चंपावत के 16 प्राथमिक विद्यालयों को मिली जमीन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का बड़ा फैसला, अब विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
चंपावत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ग्रामीण शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने जनपद चंपावत की लोहाघाट तहसील के अंतर्गत संचालित 16 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के लिए भूमि हस्तांतरण को स्वीकृति प्रदान की है।
विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा यह भूमि लोक प्रयोजन के अंतर्गत विभाग के नाम दर्ज की जाएगी। इससे इन विद्यालयों को भूमि अभिलेखों में स्थायित्व मिलेगा और भविष्य में भवन निर्माण सहित आधारभूत ढांचे के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
यह निर्णय जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तुत विस्तृत आख्या के आधार पर लिया गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में तैयार रिपोर्ट के आधार पर शासन ने यह स्वीकृति प्रदान की।
ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है, हर बच्चे को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।
इन विद्यालयों को मिला भूमि हस्तांतरण
निडिल • बडोली • असलाड़ • कोटसारी • रौशाल • डैसली • नगरुघाट • दसलेख • ठांटा • पीपलखान • बटोली • नरसों • राइकोट कुंवर • खड़नौला • मटियाल • कुण्डीमारा
मुख्य तथ्य
▪ 16 राजकीय प्राथमिक विद्यालय शामिल
▪ लगभग 0.597 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण स्वीकृत
▪ विद्यालयी शिक्षा विभाग के नाम दर्ज होगी भूमि
▪ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के ढांचे को मिलेगा स्थायित्व
▪ भविष्य में विकास कार्यों को मिलेगी गति