🔊
प्रधान संगठन की मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात
जनपद चम्पावत
प्रधान संगठन की मुख्य मांगों को लेकर प्रधान संगठन अध्यक्ष पवन भट्ट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एन.एच.पी.सी गेस्ट हाउस, बनबसा में सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान ग्राम पंचायतों से जुड़ी समस्याओं, विकास कार्यों में आ रही बाधाओं तथा पंचायतों को सशक्त करने से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल की ओर से ग्राम स्तर पर विकास कार्यों में तेजी लाने एवं लंबित मामलों के शीघ्र समाधान की मांग रखी गई।
इस अवसर पर मनोज सामंत, योगेश ओली एवं देवेंद्र अधिकारी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री ने प्रस्तुत मांगों को सुनते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।