🔊
धर्म, विकास और शिक्षा को नई दिशा पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति पथ पर मानसखण्ड मिशन
चंपावत पाताल रूद्रेश्वर गुफा मंदिर के विकास हेतु ₹45.84 लाख की अंतिम धनराशि स्वीकृत
पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत जनपद चम्पावत स्थित पाताल रूद्रेश्वर गुफा मंदिर के समग्र विकास कार्यों को पूर्णता प्रदान करने हेतु ₹45.84 लाख की अवशिष्ट धनराशि वित्तीय वर्ष 2025–26 में स्वीकृत की गई है।
पूर्व में ₹229.18 लाख के आगणन के सापेक्ष ₹183.34 लाख की धनराशि जारी की जा चुकी थी। शेष धनराशि को अवस्थापना सुविधा मद से लोक निर्माण विभाग, प्रान्तीय खण्ड चम्पावत के माध्यम से व्यय किया जाएगा।
श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित आवागमन
आधारभूत सुविधाओं का विस्तार
धार्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा
शिक्षा की उड़ान
कक्षा 11 की 129 छात्राओं का आईआईएम काशीपुर शैक्षिक भ्रमण सफल
टनकपुर |
पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, टनकपुर की कक्षा 11 की कुल 129 छात्राओं ने भारतीय प्रबन्धन संस्थान काशीपुर का शैक्षिक भ्रमण किया।
डिज़ाइन एवं इनोवेशन सेंटर में छात्राओं को संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रवेश प्रक्रिया और करियर अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। करियर काउंसिलिंग सत्र छात्राओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
उच्च शिक्षा से परिचय
प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की जानकारी
करियर के नए द्वार
एक नज़र में
मंदिर विकास से चम्पावत को मिलेगा पर्यटन लाभ
छात्राओं में बढ़ा आत्मविश्वास और लक्ष्यबोध
विकास + शिक्षा = सशक्त उत्तराखंड