🔊
खर्ककार्की में मतदाता सूची पुनरीक्षण व जागरूकता कार्यक्रम — नए मतदाताओं का पंजीकरण
चंपावत =भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत रविवार को ग्राम खर्ककार्की में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार ने 5 नए पात्र मतदाताओं में से अंजली और प्रीती को प्रारूप-6 प्रदान कर पंजीकरण कराया। उन्होंने उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलाते हुए अपील की कि सभी पात्र नागरिक अपना नाम निर्वाचक नामावली में अवश्य दर्ज कराएं, ताकि अद्यतन और शुद्ध सूची तैयार हो सके।
कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्री श्याम नारायण पांडे, विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री मेहरबान सिंह बिष्ट, सहायक नोडल स्वीप श्री जीवन चंद्र कलौनी, स्थानीय बी.एल.ओ., युवा एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
स्वीप कार्यक्रम के तहत निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) द्वारा विद्यालयों में रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता जैसी रचनात्मक गतिविधियों से युवाओं और छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह अभियान जनपद के सभी 344 बूथों पर एक साथ संचालित है।