🔊
अगले तीन घंटे के लिए येलो अलर्ट — कई जिलों में मध्यम से तीव्र वर्षा की संभावना
देहरादून, 10 अगस्त 2025।
मौसम विभाग ने आगामी तीन घंटों (10.08.2025, दोपहर 3:10 बजे से शाम 6:10 बजे तक) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार जनपद देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, टेहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम के बिगड़ने की संभावना है।
संभावित प्रभावित स्थानों में काशीपुर, मसूरी, डोईवाला, रूड़की, कौसानी, रामनगर, कपकोट और इनके आसपास के इलाके शामिल हैं, जहां मध्यम वर्षा के साथ बिजली चमकने, गरजने और कहीं-कहीं तीव्र वर्षा होने की आशंका जताई गई है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें, अनावश्यक रूप से नदियों-नालों के किनारे न जाएं और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर ध्यान दें।