🔊
नववर्ष से पहले चंपावत पुलिस पूरी तरह मुस्तैद जंगल की आग पर त्वरित काबू, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई, महिला सुरक्षा व आत्मरक्षा प्रशिक्षण और जनपद भर में सघन चेकिंग अभियान
चंपावत पुलिस द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा एवं जनसुरक्षा को लेकर एक साथ कई प्रभावी कार्रवाइयाँ की गईं। जंगल में लगी आग को फायर सर्विस ने समय रहते बुझाया, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर कार्रवाई की गई, महिलाओं व बालिकाओं के लिए निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया तथा नववर्ष की पूर्व संध्या पर पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चंपावत पुलिस आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता।