🔊
चम्पावत में हिला सिस्टम शिकायतों से जंगल, ज़मीन और कानून तक प्रशासन आमने सामने
जनपद चंपावत
अब सवाल नहीं दबेंगे जवाब देने होंगे
चम्पावत में प्रशासनिक तंत्र पर जमी वर्षों की धूल एक झटके में झाड़ने की कोशिश दिखाई दी। जनता की शिकायतें, वन अधिकारों की आड़ में दावे, भूमि कानून का उल्लंघन, गुलदार का डर, किसान-पशुपालकों की अनदेखी और सीमांत क्षेत्रों की उपेक्षा हर मोर्चे पर सिस्टम को कठघरे में खड़ा करने वाली तस्वीर सामने आई।
शिकायतें 120 ये आंकड़ा नहीं, सिस्टम की नाकामी है
जनता मिलन में उमड़ी शिकायतें बताती हैं कि समस्याएँ रातों-रात पैदा नहीं हुईं। पेंशन रुकी, सड़कें टूटीं, पानी गायब रहा—सवाल साफ है
अगर आज सुना जा रहा है, तो कल क्यों नहीं
गुलदार का डर क्या हादसे के बाद जागता सिस्टम?
सड़क किनारे झाड़ियों से खतरा बना रहा, कार्रवाई तब हुई जब शिकायत पहुँची।
क्या प्रशासन किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा था
वन विभाग की अपील पर ज़िम्मेदारी किसकी
फोन नंबर जारी कर दिए गए, लेकिन ग्रामीण पूछ रहे हैं
निगरानी व्यवस्था खुद क्यों नाकाम रही?
वन अधिकार: हक की आड़ में खेल
जांच में साक्ष्य न मिलने पर दावे लौटे।
तो अब तक यह सब कैसे चलता रहा
कितने फर्जी दावे जंगल की जमीन पर कब्जे का जरिया बने
भूमि कानून उल्लंघन—नोटिस काफी है या कार्रवाई भी होगी?
अवैध पट्टे का मामला उजागर हुआ।
सिर्फ नोटिस या मिसाल कायम होगी?
किसान दिवस—घोषणाएँ बहुत, खेत खाली क्यों?
योजनाओं की जानकारी दी गई, लेकिन सवाल कायम
लाभ आखिर किसान तक पहुँचा या नहीं?
पशुपालक सम्मानित—पर संघर्ष जस का तस
पुरस्कार मिले, पर चारा, दवा और दूध के दाम अब भी मुद्दा हैं।
सम्मान के साथ समाधान कब
हेलीपैड तैयार पर उड़ान भरोसे की कब
सीमांत क्षेत्र जुड़ने की बात हुई, पर जनता पूछती है
आपातकाल में हेलीकॉप्टर कितनी देर में पहुँचेगा?
निचोड़
यह सिर्फ प्रशासनिक गतिविधि नहीं, सिस्टम के लिए चेतावनी है।
अब सवाल यही है
यह एक दिन का शोर था या बदलाव की शुरुआत