🔊
उत्तराखण्ड के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी पहल कम ब्याज पर ₹25 लाख तक ऋण, स्वरोजगार के लिए आवेदन आमंत्रित
उत्तराखण्ड में दिव्यांगजनों के लिए खुशखबरी!
राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 7% ब्याज दर पर ₹25 लाख तक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। महिला दिव्यांग आवेदकों को ब्याज में 0.50% की विशेष छूट मिलेगी।
ई-रिक्शा, मोबाइल शॉप, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर कार्य सहित कई स्वरोजगार योजनाओं को मिलेगी प्राथमिकता।
आवेदन की अंतिम तिथि: 29 दिसम्बर 2025, सायं 4 बजे।