• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • All
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result

your ads here

ब्रेकिंग >>> चंपावत के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को मिलेगा नया मंच, डायट लोहाघाट में इन्सपायर अवार्ड–मानक कार्यशाला आयोजित , >>> बड़ी खबर | चंपावत पीएम आवास के पुनः सत्यापन से मचा हड़कंप, पुराने रिकॉर्ड पर उठे सवाल; गलत जानकारी मिली तो जिम्मेदारों पर हो सकती है कार्रवाई , >>> भारत-नेपाल सीमा के रोशाल क्षेत्र के विद्यार्थियों को कब मिलेगी 'विद्या वाहिनी परिवहन सुविधा की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन , >>> ₹1 करोड़ की स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, नेपाल सप्लाई से पहले चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई , >>> सीमांत क्षेत्र के स्कूली बच्चों को परिवहन सुविधा दिलाने के लिए पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिलोक सिंह सामंत व वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रकांत तिवारी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ,

Sunday, 02-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

चम्पावत: विकास, कानून, खेल और जनसमस्याओं पर प्रशासन की सक्रिय पहल (PSR उत्तर ध्वनि News)

Posted by admin
2025-12-15 20:42:04
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चम्पावत: विकास, कानून, खेल और जनसमस्याओं पर प्रशासन की सक्रिय पहल


जनपद चम्पावत में प्रशासनिक, सामाजिक, खेल एवं विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ सामने आई हैं। क्षेत्र पंचायत चम्पावत की प्रस्तावित बैठक के स्थान में संशोधन किया गया है। अब यह बैठक 24 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे न्याय पंचायत सिप्टी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित होगी, जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।

वहीं, नए आपराधिक कानूनों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अब BNS, BNSS और BSA जैसे संक्षिप्त रूपों के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के पूर्ण नामों का प्रयोग किया जाएगा, जिससे आम जनता तक कानूनों की स्पष्ट जानकारी पहुंच सके।

ग्रामीण आजीविका के क्षेत्र में देवीधुरा के बैरख मेतणा गांव के हयात सिंह मेहरा और उनकी पत्नी विमला देवी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल बने हैं। पारंपरिक पंचक्की, जैविक खेती, मछली पालन, मशरूम उत्पादन और घरेलू उत्पादों के माध्यम से उन्होंने पहाड़ में रोजगार के नए रास्ते खोले हैं। ‘मेरा गृह उद्योग’ के जरिए स्थानीय उत्पादों को बाजार भी मिल रहा है।

युवाओं और खिलाड़ियों के लिए खेल महाकुम्भ का आयोजन शुरू किया जा रहा है। न्याय पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें विभिन्न आयुवर्गों के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं के माध्यम से फिट इंडिया, नशामुक्त उत्तराखंड और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है।

पर्यटन और धरोहर संरक्षण की दिशा में एबट माउंट की ऐतिहासिक चर्च और सिमेट्री के संरक्षण के लिए 50 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की गई है। इस परियोजना से हेरिटेज पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

जनता मिलन कार्यक्रम में 153 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें बिजली, सड़क, पानी, भू-कटाव, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामले शामिल रहे। एक मामले में बिजली बिल को 5533 रुपये से घटाकर 157 रुपये किया गया। शमशान घाटों की स्थिति सुधारने के लिए 10 दिन में रिपोर्ट तलब की गई है।

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। दुर्घटना बहुल्य स्थलों को विशेष रंग से चिन्हित करने, ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार, नशे में ड्राइविंग पर सख्त चालान और पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। नशे में वाहन चलाने पर अब एसडीएम और तहसीलदार स्तर से भी चालानी कार्रवाई की जाएगी।

इन सभी पहलों के माध्यम से जनपद में विकास, सुरक्षा, पारदर्शिता और जनसरोकारों को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चंपावत के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को मिलेगा नया मंच, डायट लोहाघाट में इन्सपायर अवार्ड–मानक कार्यशाला आयोजित

    बड़ी खबर | चंपावत पीएम आवास के पुनः सत्यापन से मचा हड़कंप, पुराने रिकॉर्ड पर उठे सवाल; गलत जानकारी मिली तो जिम्मेदारों पर हो सकती है कार्रवाई

    भारत-नेपाल सीमा के रोशाल क्षेत्र के विद्यार्थियों को कब मिलेगी 'विद्या वाहिनी परिवहन सुविधा की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

    ₹1 करोड़ की स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, नेपाल सप्लाई से पहले चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    सीमांत क्षेत्र के स्कूली बच्चों को परिवहन सुविधा दिलाने के लिए पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिलोक सिंह सामंत व वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रकांत तिवारी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    आवाज़ हमारी संघर्ष हमारा, अब सुविधा हुई साकारलेकिन श्रेय ले रहा कोई और! उड़ान विद्या वाहिनी कार्यक्रम से दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिली सुरक्षित वाहन सुविधा, वर्ष 2020 में उठाई गई मांग अब जाकर हुई पूरी

    कानून आम जनता के लिए, या शासन-प्रशासन के लिए भी? सफेद स्कूल वाहनों पर उठे सवाल, जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी डीएम और आरटीओ से व्हाट्सएप पर मांगा जवाब, लेकिन नहीं मिला कोई संतोषजनक उत्तर। अब सवाल क्या बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं?

    चम्पावत में विकास, जनसेवा और शौर्य का संगम: शिक्षा, राहत, धार्मिक धरोहर, साइबर सुरक्षा और कारगिल विजय दिवस की गूंज

    कारगिल के वीरों को नमन, युवाओं से संवाद और 'मन की बात' का संदेश: नैनीताल जनपद में राष्ट्रभक्ति, युवा सशक्तिकरण और जनभागीदारी के दिखे विविध रंगशौर्य दिवस समारोह में कारगिल के अमर वीरों को श्रद्धांजलि, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

    कारगिल के रणबांकुरों को चमोली का शत-शत नमन: वीर शहीदों के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष

    दो डीएम, दो पटवारियों के निरीक्षण के बाद भी नहीं मिला आशियाना, अब नए सर्वे के आदेश पर उठे सवाल आपदा प्रभावित परिवारों का सवालक्या इस बार होगा जमीनी निरीक्षण या फिर आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाएंगे?

    पात्र परिवारों को नहीं मिल रहे आवास? भारत-नेपाल सीमा से लगे डूंगरा बोरा के ग्रामीण हुए मुखर, निष्पक्ष जांच की मांग

    चम्पावत में विकास, जनसुरक्षा और जनकल्याण को मिली नई गति, साइबर जागरूकता से लेकर आपदा राहत तक प्रशासन की कई बड़ी पहल

    चमोली में विकास और जनसुविधाओं को मिली रफ्तार: दूरसंचार नेटवर्क, मेडिकल स्टोरों की जांच और पीएमजीएसवाई पुल निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

    नैनीताल में विकास, सुशासन और जनहित पर प्रशासन का फोकस, राज्यमंत्री भावना मेहरा की समीक्षा बैठक से लेकर आयुक्त के निरीक्षण तक कई अहम निर्णय

    चम्पावत: फेसबुक पर बदनाम करने का आरोप, पत्रकार ने डीएम, एसडीएम, एसपी व कोतवाली पंचेश्वर को भेजी शिकायत

    चार दिन पहले गृह प्रवेश, आज सपनों के घर पर फिरा पानी भीषण भूस्खलन ने पलभर में उजाड़ दिया गरीब परिवार का आशियाना, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा के नेतृत्व में सरकार से उठी मदद की मांग

    हरगढ़ जनकल्याण शिविर में 145 शिकायतों का निस्तारण, 400 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ; ईवीएम-वीवीपैट स्क्रीनिंग पारदर्शिता के साथ शुरू

    लेक ब्रिज चुंगी निविदा की जांच के लिए समिति गठित, डीएम ने दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी

    भारी बारिश का अलर्ट, आपदा तंत्र अलर्ट मोड पर; खाई में गिरी कार से चार लोगों का सकुशल रेस्क्यू


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या All
All
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर

पुष्कर सिंह राजपूत

संपादक — PSR उत्तर ध्वनि न्यूज़

पुष्कर सिंह चंपावत, उत्तराखंड के एक अनुभवी और समर्पित समाचार संपादक हैं। वे स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों को तथ्यपरक व निष्पक्ष रूप से पाठकों तक पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। उनके नेतृत्व में PSR उत्तर ध्वनि न्यूज़ तेज़, सटीक और भरोसेमंद पत्रकारिता के लिए जाना जाता है।

ईमेल: pushkarrajput1986@gmail.com

पुष्कर सिंह
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© PSR उत्तर ध्वनि News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • All
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© PSR उत्तर ध्वनि News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in