🔊
जनपद चंपावत पुलिस की दो बड़ी सफलताएँ वारंटियों की गिरफ्तारी और 37 खोए मोबाइलों की बरामदगी
चंपावत।
जनपद चंपावत पुलिस ने बुधवार को दो महत्वपूर्ण अभियानों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी तथा खोए हुए मोबाइलों की बरामदगी की कार्रवाइयों को अंजाम दिया गया।
थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा दो वारंटी गिरफ्तार
माननीय न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू वारंटों का शत–प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे अभियान में थाना बनबसा पुलिस टीम ने कुशल सुरागरसी व पतारसी के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी
1. पवन कुमार, पुत्र कालीचरन, निवासी वार्ड नंबर 9 घसियार मंडी, टनकपुर
2. जानवी, पत्नी सचिन, निवासी वार्ड नंबर 5, बनबसा
दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है।
पुलिस टीम:
उ0नि0 सुष्मिता राणा
अ0उ0नि0 लक्ष्मण चंद्र
का0 ध्यान सिंह
म0का0 राकेश्वरी राणा
टनकपुर पुलिस ने बरामद किए 37 खोए हुए मोबाइल—लौटी मुस्कान, बढ़ा विश्वास
पुलिस अधीक्षक चंपावत श्री अजय गणपति द्वारा खोए हुए मोबाइलों की बरामदगी हेतु विशेष टीम गठित करने के आदेश के बाद टनकपुर कोतवाली की टीम ने उल्लेखनीय कार्य किया।
क्षेत्राधिकारी टनकपुर वंदना वर्मा के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में बनी टीम ने सर्विलांस सेल तथा CEIR पोर्टल की मदद से 37 खोए हुए मोबाइल फोन विभिन्न जिलों—पीलीभीत, बरेली, गाज़ियाबाद, बदायूं, शाहजहांपुर, आगरा, मुज़फ्फरनगर सहित अन्य राज्यों से बरामद किए।
बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत ₹4,62,000/- आँकी गई है।
सभी मोबाइलों को उनके संबंधित स्वामियों को सुपुर्द किया गया। इस दौरान SP चंपावत द्वारा संचार साथी ऐप, CEIR पोर्टल और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक भी किया गया।
जनता ने पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की।
चंपावत पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।