🔊
आरबीएसके कार्यशाला पाटी में आयोजित, स्कूल और आंगनबाड़ी हेल्थ चेकअप पर दिया गया जोर
चम्पावत। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बाल स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी, ज्येष्ठ प्रमुख खड़क सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) गौरव पांडे, ACMO डॉ. बलबीर सिंह, तहसीलदार चन्द्र सिंह हरकोटिया, डॉ. मनीषा खरायत, BPM अमर चन्द्र ठाकुर, राजू पनरू, CHO, ANM, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं आशा फेसिलिटेटर उपस्थित रहे।
कार्यशाला में आरबीएसके टीमों ने विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच, गंभीर बीमारियों की पहचान, उपचार एवं रेफरल सेवाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक योजनाओं का लाभ बिना किसी कमी के पहुँचना चाहिए।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर समन्वय बनाकर काम करना होगा। वहीं DPM गौरव पांडे ने डेटा अपडेशन, समयबद्ध रेफरल और केस फॉलोअप पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।