🔊
चम्पावत पुलिस द्वारा सुरक्षा और जनजागरूकता के लिए लगातार प्रभावी अभियान चलाए जा रहे हैं। यातायात पुलिस टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज अमोड़ी में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, साइबर क्राइम, नशे के दुष्परिणाम,
चम्पावत पुलिस द्वारा सुरक्षा के लिए नंबर 112 व 1930, उत्तराखण्ड पुलिस एप और गोरा शक्ति ऐप के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। सड़क सुरक्षा क्लब भी बनाया गया और विद्यार्थियों को नियमों का पालन तथा दुर्घटनाओं में मदद के लिए प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में बनबसा पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों के निस्तारण के तहत दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।
टनकपुर में सीएलजी सदस्यों की शिकायतों और सुझावों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए नशे के विरुद्ध प्रभावी अभियान के लिए एक विशेष टीम (QRT) गठित की गई है, जो टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में एक माह तक विशेष छापामारी और चेकिंग अभियान चलाएगी।
अग्निशमन टीम ने टनकपुर और लोहाघाट के संवेदनशील बाजार क्षेत्रों में व्यापक फायर सेफ्टी चेकिंग की। दुकानों में फायर एक्सटिंगुइशर, विद्युत सुरक्षा और आपातकालीन नंबर 112 के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
कानून व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए अधिकारियों ने नगर क्षेत्र में लाइसेंसी गन हाउस का औचक निरीक्षण किया। स्टॉक सत्यापन और सुरक्षा व्यवस्था सही पाई गई तथा अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।
भारत-नेपाल सीमा पर AHTU पुलिस टीम ने यात्रियों को साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा और आपातकालीन नंबरों के बारे में जागरूक किया और सुरक्षित रहने की अपील की।