🔊
कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण, समस्याओं का मौके पर समाधान
चंपावत
पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी श्री शिवराज सिंह राणा द्वारा कोतवाली चम्पावत का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों कर्मचारियों के साथ सम्मेलन कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा कई मुद्दों का मौके पर ही समाधान किया गया।
निरीक्षण में कार्यालय अभिलेख, मैस, बैरक, आवास परिसर आदि की विस्तृत जांच की गई।
कर्मचारियों को अधिक से अधिक सत्यापन, निरोधात्मक कार्रवाई, ग्राम अपराध रजिस्टर अपडेट रखने तथा साइबर क्राइम टोल-फ्री नंबर 1930, पोक्सो, नशे के दुष्प्रभावों आदि के बारे में जनजागरूकता हेतु निर्देश दिए गए।
साथ ही लम्बित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों, वारंट सम्मन नोटिस की 100% तामिली, संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग तथा सेवा अधिकार अधिनियम के तहत निर्धारित समयसीमा में निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
फिट उत्तराखण्ड के तहत साप्ताहिक पीटी परेड एवं योग
चम्पावत पुलिस लाइन में फिट उत्तराखण्ड अभियान के तहत पुलिस कर्मियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए साप्ताहिक पीटी परेड, योग एवं प्राणायाम कराया गया।
क्षेत्राधिकारी श्री शिवराज सिंह राणा ने पुलिस कर्मियों को नियमित योग के फायदे बताए और कहा कि व्यस्त ड्यूटी के बीच स्वयं को फिट रखना अति आवश्यक है।
सभी को प्रतिदिन समय निकालकर योग व प्राणायाम अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की जनजागरूकता मुहिम
श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार जिले में स्कूलों व सीमा क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
आज भारत नेपाल सीमा के हॉटस्पॉट दो धारा चांदनी में स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान:
साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, हनी ट्रैप से बचाव की जानकारी
संभावित अपराधों की रोकथाम में पुलिस की सहायता करने की अपील
टोल-फ्री नंबर 1090, 1098, 112, 108, 1930 का प्रचार
मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह व भिक्षावृत्ति के कानून तथा रोकथाम की जानकारी
नागरिकों से कहा गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
चम्पावत में सुरक्षा के लिए सघन चेकिंग अभियान जारी
पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
चेकिंग अभियान में कोतवाली चम्पावत, टनकपुर, बनबसा, तामली, लोहाघाट, पंचेश्वर, रीठासाहिब, पाटी के पुलिस दल सहभागी रहे।
अभियान के अंतर्गत:
एंट्री व एग्ज़िट प्वॉइंट्स
बस अड्डे, रेलवे स्टेशन
पार्किंग क्षेत्र
बाज़ार और भीड़भाड़ वाले स्थानों
पर निगरानी रखी जा रही है।
संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की गहन जांच की गई।
अभियान का उद्देश्य जनपद में शांति, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, अपराध रोकथाम तथा सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करना है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि चेकिंग में सहयोग करें और किसी संदिग्ध गतिविधि वस्तु व्यक्ति की सूचना तुरंत 112 या नजदीकी थाने को दें।