🔊
नशे में वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
चम्पावत पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा रोडवेज बस स्टेशन के पास वाहन चेकिंग की गई, जहाँ वाहन संख्या UK 03 TA 1620 का चालक दिनेश चंद्र शराब के नशे में वाहन चलाता हुआ पाया गया। पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर चालक को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अपील की है कि नशे में वाहन चलाना कानूनन अपराध है और इससे स्वयं तथा अन्य लोगों की जान को खतरा होता है। नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
ग्राम प्रहरियों को ब्रीफ सतर्क रहने और सूचनाएँ देने के निर्देश
जनपद के ग्राम प्रहरियों को समय-समय पर ब्रीफ करने के निर्देशों के तहत चौकी प्रभारी बाराकोट द्वारा ग्राम प्रहरियों की बैठक आयोजित की गई।
ग्राम प्रहरियों को गाँव से सम्बंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं के प्रति संवेदनशील, सक्रिय एवं सतर्क रहने, किसी भी घटना की तत्काल सूचना थाने को देने तथा अपने आचरण को अच्छा रखते हुए नशे से दूर रहने को कहा गया।
साथ ही, अवैध गतिविधियों, मादक पदार्थों के व्यापार, आपराधिक घटनाओं, विवाद, संदिग्ध व्यक्तियों एवं फेरीवालों के सत्यापन तथा किरायेदारों का पुलिस सत्यापन सुनिश्चित कराने हेतु प्रेरित किया गया।
सीएलजी सदस्यों के साथ गोष्ठी शांति, कानून व्यवस्था पर चर्चा
कोतवाली टनकपुर में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सीएलजी (Community Liaison Group) सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्र की शांति, कानून व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशा उन्मूलन व अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
पुलिस अधीक्षक ने सीएलजी सदस्यों से प्राप्त समस्याओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए तथा विभागीय एवं अन्य विभागों से संबंधित मुद्दों पर पत्राचार कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
सीएलजी सदस्यों की भूमिका की सराहना करते हुए भविष्य में भी सक्रिय सहयोग जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।टनकपुर फायर स्टेशन टीम द्वारा जागरूकता अभियान
स्कूलों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए फायर स्टेशन टनकपुर टीम द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमबाग में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों, स्टाफ और कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित बचाव उपाय, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का उपयोग, संयम एवं सतर्कता बनाए रखने तथा आपात स्थिति में 112 नंबर पर सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।