🔊
बंगवाल मेले की उत्कृष्ट व्यवस्था में दिखा डीएम मनीष कुमार की कार्य संस्कृति का जलवा
चंपावत = विकास खंड पाटी देवीधुरा। वाराही धाम में आयोजित ऐतिहासिक बग्वाल मेला इस बार बिना किसी विवाद, अव्यवस्था या अराजकता के शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। लाखों की भीड़ के बीच व्यवस्था का यह स्तर देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए।
पहली बार यहां लगी प्रदर्शनी का स्वरूप भी बदला हुआ था, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना। पुलिस की सघन सुरक्षा व्यवस्था ने पूरे मेले में शांति का माहौल बनाए रखा। 40 वर्षों से मेला संयोजन कर रहे विनोद गड़कोटी ने कहा कि यह पहली बार हुआ है जब सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी रात-दिन जुटकर इतनी सुव्यवस्थित व्यवस्था बना पाए।
लोग इस बेहतरीन आयोजन का श्रेय जिलाधिकारी मनीष कुमार की कार्य संस्कृति को दे रहे हैं। मेले से पहले उन्होंने कई बैठकें लेकर अधिकारियों से स्पष्ट कहा था कि बग्वाल चंपावत जिले की शान और मुख्यमंत्री के मॉडल जिले की कार्य संस्कृति का प्रतीक है, इसलिए यह हम सबके लिए परीक्षा की घड़ी है।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, आचार्य कीर्ति जोशी, भुवन जोशी और चार खाम सात थोक के प्रतिनिधियों ने बग्वाल के शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर डीएम मनीष कुमार, एसपी अजय गणपति और उनकी टीम का आभार जताया।
रविवार को मां वज्र वाराही की भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जबकि मेले का समापन 16 अगस्त को होगा।
फोटो: जिलाधिकारी मनीष कुमार