🔊
दुबारा निर्वाचित होने के बाद पहली बार चंपावत पहुंचे प्रदेश महामंत्री डॉ. सतीश पांडेय का भव्य स्वागत
चंपावत।
राजकीय फार्मेसी अधिकारियों के मान्यता प्राप्त सेवा संगठन डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री पद पर लगातार दूसरी बार निर्वाचित होने के बाद डॉ. सतीश चंद्र पांडेय के चंपावत आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।
ज्ञात हो कि डॉ. पांडेय राज्य के सबसे प्रभावशाली कार्मिक संगठनों में से एक—फार्मेसी अधिकारी संगठन—के शीर्ष पद प्रदेश महामंत्री पर पुनः चुने गए हैं। दूरस्थ पर्वतीय जिले से आते हुए उनका प्रदेश नेतृत्व संभालना चंपावत के लिए गर्व की बात माना जा रहा है।
डॉ. सतीश पांडेय मूल रूप से लोहाघाट के मड़लक क्षेत्र अंतर्गत सीमांत गांव बगोटी निवासी हैं और वर्तमान में चंपावत के मादली में रहते हैं। वे साहित्यिक चेतना मंच चंपावत, नगरूंघाट मंदिर समिति, मेला समिति सहित अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
उन्होंने उधम सिंह नगर के किच्छा में आयोजित प्रदेश अधिवेशन में भारी मतों से विजय प्राप्त की।
जिला चिकित्सालय में हुआ सम्मान समारोह
चंपावत आगमन पर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की जिला शाखा द्वारा जिला चिकित्सालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विष्णुगिरी गोस्वामी ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री रोशन विश्वकर्मा ने किया।
वक्ताओं ने कहा कि किसी दूरस्थ जिले के फार्मेसिस्ट का प्रदेश स्तर पर नेतृत्व संभालना अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा से प्रदेश महामंत्री चुने जाने के कारण डॉ. पांडेय को मुख्यमंत्री का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग
समारोह में
विष्णु गिरी गोस्वामी,
रोशन विश्वकर्मा,
भूपेश जोशी,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश कन्नौजिया,
कोषाध्यक्ष गिरीश चंद्र खर्कवाल,
वरिष्ठ फार्मेसिस्ट तान सिंह,
रोशनलाल,
योगेश कनौजिया,
प्रमोद पाण्डेय,
मनोज पुनेठा,
प्रेम राम टम्टा,
चतुर सिंह
सहित कई पदाधिकारी और फार्मेसिस्ट मौजूद रहे।