🔊
राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर को आयोजित होगी जिलाधिकारी की अपील
चंपावत
राज्य उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जनपदों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णा नाथ गोस्वामी ने बताया कि जनपद चंपावत में यह लोक अदालत प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगी।
लोक अदालत में निम्न प्रकार के मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते से किया जाएगा
मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद
भरण-पोषण संबंधी वाद
बैंक वसूली एवं एन.आई. एक्ट धारा–138
पारिवारिक एवं वैवाहिक विवाद
श्रम संबंधी वाद
भूमि अर्जन से जुड़े प्रकरण
दीवानी, राजस्व एवं अन्य सहायक वाद
वेतन, भत्ते एवं सेवानिवृत्ति संबंधी मामले
विद्युत एवं जलकर बिल विवाद
उपभोक्ता मामले
सामान्य यातायात चालान
जिलाधिकारी ने जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करवाकर समय व धन की बचत सुनिश्चित करें।
---
चमदेवल क्षेत्र में पशु चिकित्सा शिविर — 22 पशुओं का उपचार
राजकीय पशु चिकित्सालय चमदेवल के तत्वावधान में ग्राम मजपीपल सागर में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में क्षेत्र के कई पशुपालकों ने भाग लिया और पशु स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान कुल 22 पशुओं का उपचार किया गया तथा आवश्यक औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया।
पशु चिकित्सकों ने पशुओं की स्वास्थ्य जांच, रोग निदान, टीकाकरण तथा पोषण संबंधी परामर्श प्रदान किया।
विभागीय टीम ने पशुपालकों को विभिन्न पशुपालन एवं डेयरी विकास योजनाओं की जानकारी देकर इनका अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विश्व दिव्यांग दिवस पर उत्कृष्ट दिव्यांगजन सम्मानित
विकास भवन सभागार में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री श्री श्याम नारायण पांडे तथा अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णनाथ गोस्वामी ने की।
जिले के सात दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित हुए।
समारोह में श्री अबरार हुसैन, श्री लक्ष्मी दत्त, रश्मि जोशी, श्री राजेंद्र सिंह एवं श्री गुणानंद पंत को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं चेक प्रदान किए गए।
श्री पुनीत और श्री आदित्य प्रताप सिंह को हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री निरंकार मिश्रा ने जानकारी दी कि जिले में 4201 दिव्यांगजन पंजीकृत हैं, जिनमें से 3285 लाभार्थी दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे हैं।
जल संस्थान की तत्परता से पेयजल आपूर्ति सुचारु
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देश पर जल संस्थान ने विकासखण्ड पाटी के ग्राम पंचायत कुल्याल व ग्राम छत्ता में पेयजल समस्या का संज्ञान लेते हुए तुरंत समाधान कराया।
विभागीय टीम ने मौके पर जाकर आवश्यक तकनीकी कार्यवाही की, जिसके बाद पेयजल आपूर्ति सामान्य कर दी गई।
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ ग्रामीण पेयजल का उपयोग सिंचाई एवं अन्य कार्यों में कर रहे थे, जिससे आपूर्ति बाधित हो रही थी।
अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों से अपील की कि पेयजल का उपयोग केवल पेय एवं घरेलू कार्यों के लिए करें, ताकि जल संरक्षण व नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।