🔊
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट शारदा बैराज बनबसा टीम द्वारा भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र सोनिया नाला देवीपुर गढ़ीकोट में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
चंपावत बनबसा
श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित जनजागरूकता अभियानों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त आदेश के क्रम में वंदना वर्मा, क्षेत्राधिकारी टनकपुर, के पर्यवेक्षण में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट शारदा बैराज बनबसा द्वारा सीमा क्षेत्र सोनिया नाला देवीपुर गढ़ीकोट में स्थानीय नागरिकों को एकत्र कर जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को निम्न बिंदुओं पर जानकारी देकर जागरूक किया गया
1. मानव तस्करी से संबंधित अपराधों की विस्तारपूर्वक जानकारी देकर लोगों को सतर्क किया गया।
2. बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया।
3. साइबर अपराध—साइबर फ्रॉड, हनी ट्रैप, साइबर अरेस्ट सहित इंटरनेट/मोबाइल से होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी गई।
4. नशा न करने की अपील की गई तथा नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।
5. सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
6. सरकार द्वारा जनहित में जारी टोल फ्री नंबर 1930, 112, 1090, 1098 तथा उत्तराखण्ड पुलिस ऐप के प्रयोग की जानकारी दी गई।
7. लागू नए कानूनों के संबंध में लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया गया।