🔊
थाना गंगोलीहाट में रक्षाबंधन पर्व की विशेष छवि
जनपद पिथौरागढ़,= गंगोलीहाट। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 'एकल शिक्षा संस्था' की बहनें थाना गंगोलीहाट पहुंचीं और थानाध्यक्ष सहित पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनकी रक्षा, सेवा और समर्पण के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस आत्मीय gesture से पुलिस कर्मियों का मनोबल और आत्मबल दोनों ही बढ़ा। बहनों ने कहा, "हमारी सुरक्षा में दिन-रात तैनात पुलिस हमारे लिए सच्चे रक्षक हैं।"
थानाध्यक्ष सहित पुलिस टीम ने भी संस्था की महिलाओं को धन्यवाद देते हुए विश्वास दिलाया कि वे सदैव आमजन की सुरक्षा और सेवा में तत्पर रहेंगे।