🔊
जनपद चम्पावत संयुक्त पुलिस समाचार
चम्पावत
थाना पाटी का आकस्मिक निरीक्षण
श्री शिवराज सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत ने 24 नवम्बर 2025 को थाना पाटी का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान
सभी अधिकारी/कर्मचारियों की बैठक लेकर उनकी समस्याएँ सुनी गईं तथा अधिकांश का समाधान मौके पर ही किया गया।
कार्यालय अभिलेखों, मैस, बैरक आदि का औचक निरीक्षण किया गया।
अधिक से अधिक सत्यापन कार्य एवं निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
ग्राम अपराध रजिस्टर अपडेट रखने तथा साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930, पोक्सो, नशामुक्ति आदि के बारे में आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
निर्माणाधीन थाने का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को समय से पूर्व निर्माण पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया।
AHTU पुलिस टीम का भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान
AHTU पुलिस टीम ने 24 नवम्बर 2025 को भैंसाभोज गड़ीगोठ व बैलबंद गोठ कैनाल क्षेत्रों में स्थानीय महिलाओं को जागरूक किया।
मुख्य बिंदु:
नशामुक्ति, मानव तस्करी, साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, हनी ट्रैप, साइबर अरेस्ट, इंटरनेट एवं मोबाइल सुरक्षा, उत्तराखण्ड पुलिस एप तथा महिला सम्बन्धी अपराधों की जानकारी दी गई।
नागरिकों से मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी व महिला अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
हेल्पलाइन नंबर—1930, 112, 1090, 1098 आदि की जानकारी दी गई।
GGIC चम्पावत में साइबर जागरूकता कार्यक्रम
25 नवम्बर 2025 को GGIC चम्पावत में छात्र–छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षकों के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
साइबर सैल टीम द्वारा
सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, सोशल मीडिया सुरक्षा, ओटीपी/बैंकिंग धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, डिजिटल footprints आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।
STOPNCII प्लेटफॉर्म की जानकारी दी गई, जिससे निजी फोटो/वीडियो के दुरुपयोग को रोका जा सकता है।
बच्चों के स्क्रीन टाइम मैनेजमेंट व ऑनलाइन गतिविधियों पर अभिभावकीय नियंत्रण के सुझाव दिए गए।
साइबर अपराध होने पर 1930 व वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत करने हेतु प्रेरित किया गया।
थाना तामली व चौकी मंच का औचक निरीक्षण
25 नवम्बर 2025 को पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा द्वारा थाना तामली व चौकी मंच का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान
अधिकारियों/कर्मचारियों से संवाद कर समस्याएँ सुनी गईं तथा समाधान किया गया।
अभिलेख, बैरक, मैस आदि की जांच की गई।
अधिक सत्यापन कार्य, निरोधात्मक कार्रवाई, ग्राम अपराध रजिस्टर अपडेट रखने तथा साइबर क्राइम व नशामुक्ति से संबंधित जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
थाना तामली क्षेत्र में चौपाल का आयोजन
25 नवम्बर 2025 को तामली क्षेत्र में चौपाल आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय नागरिक, ग्राम प्रधान, सीएलजी मेंबर व ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे।
मुख्य विषय:
मानव तस्करी, साइबर फ्रॉड, हनी ट्रैप, साइबर अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
संदिग्ध कॉल, लिंक व बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए गए।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
1930 साइबर हेल्पलाइन
112 आपातकालीन सेवा
108 चिकित्सा सहायता
1090 महिला हेल्पलाइन
1098 बाल सहायता
ग्रामीणों को सतर्क, जागरूक एवं सुरक्षित रहने तथा किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई।