🔊
पूजा से नहीं, ईमान और हिम्मत से बनती सड़क—स्वाला की कड़वी सच्चाई PSR उतर ध्वनि न्यूज
स्वाला की ऑल वेदर रोड एक बार फिर विवादों में है। शनिवार सुबह 7 बजे से दर्जनों यात्री सड़क अवरुद्ध होने के कारण फंसे रहे। कोई मुंबई से आया, कोई कोलकाता से, कोई चेन्नई से, तो कोई लेह से—सभी अपने घर जाने को व्याकुल हैं। लेकिन यह सड़क वर्षों से बदहाल है। हर सीजन करोड़ों रुपये का फंड मिलने के बावजूद परिणाम सिर्फ दलदल, धूल और हादसों का खतरा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण और रखरखाव के नाम पर भ्रष्टाचार का खेल जारी है। मरम्मत के बजाय यहां पूजा-पाठ और हवन कराए जाते हैं, ताकि काम की नाकामी को अंधविश्वास के पर्दे में छुपाया जा सके। पहाड़ के भोले-भाले श्रद्धालु भी सोच लेते हैं कि शायद पूजा से सड़क ठीक हो जाएगी, जबकि सच यह है कि सड़क ईमान और हिम्मत से बनती है, न कि सिर्फ धार्मिक अनुष्ठानों से।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर लोग इसी तरह अंधविश्वास में दबे रहे, तो ये नेता, ठेकेदार और अफसर न केवल सड़क, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी बर्बाद कर देंगे। स्थानीय लोगों ने अपील की है कि अगली बार पूजा में शामिल होने के बजाय जिम्मेदारों से हिसाब मांगा जाए, क्योंकि यह सड़क जनता का हक है, कोई एहसान नहीं।