🔊
राष्ट्र के वीर सपूत अग्निवीर दीपक सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
चम्पावत जनपद के मल्ली खरही निवासी वीर शहीद अग्निवीर दीपक सिंह की अंतिम यात्रा आज कुशीला ताल घाट, खरही में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ संपन्न हुई। क्षेत्र में गम का माहौल रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अश्रुपूरित नेत्रों से अपने वीर सपूत को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
जनता मिलन कार्यक्रम: दिया बोहरा की समस्या पर रोजगार का मार्ग प्रशस्त, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में 07 शिकायतें दर्ज की गईं।
DM ने सभी शिकायतों पर गंभीरता से सुनवाई करके संबंधित विभागों को तत्काल और समयबद्ध कार्रवाई के आदेश दिए।
ग्राम मंगोली के पूरन राम को तारबाड़ एवं सोलर लाइट हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश।
खूनाबोरा की दिया बोहरा की भूमि विवाद समस्या पर SDM लोहाघाट को जांच के निर्देश एवं दिया को सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार सहायता देने का आदेश।
ग्राम राजपुरा की पेयजल व सड़क समस्या के समाधान हेतु एक सप्ताह की समयसीमा तय।
25 नवम्बर को बाल अधिकार व सुरक्षा पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला
उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के तत्वावधान में 25 नवम्बर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चम्पावत में बाल अधिकार एवं सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें
● समान नागरिक संहिता,
● नव लागू भारतीय न्याय संहिता व नागरिक सुरक्षा संहिता,
● साइबर सुरक्षा,
● नशा रोकथाम,
● सड़क सुरक्षा
सहित बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।
कीवी योजना से बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था — किसान विष्णु दत्त बिष्ट बने उदाहरण
पाटी ब्लॉक के ग्राम गर्सलेख निवासी विष्णु दत्त बिष्ट ने कीवी बागवानी योजना का लाभ लेकर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है।
उद्यान विभाग की तकनीकी सहायता, पौध, तारबाड़ और सिंचाई उपकरणों से उन्हें कीवी उत्पादन में भारी सफलता मिली।
सीजन में ₹40,000–₹50,000 तक की अतिरिक्त आय प्राप्त कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और वे क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा बने हैं।
सीएम हेल्पलाइन व सेवा का अधिकार की समीक्षा—समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर
जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि
सीएम हेल्पलाइन के मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो।
DM ने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने और सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान को और अधिक प्रभावी व व्यापक रूप से चलाने पर भी जोर दिया गया।
सीमा क्षेत्र में जागरूकता अभियान—तामली, ब्रहमदेव, पासम व मड़वा में पुलिस पहुंची गाँव-गाँव
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस द्वारा नेपाल सीमा से लगे गाँवोंतामली, ब्रहमदेव टनकपुर, पासम और मड़वा में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए।
ग्रामीणों को बताया गया:
साइबर अपराध से बचाव
रोड सेफ्टी
गोरा शक्ति ऐप
महिला सुरक्षा
नशा-मुक्ति
उत्तराखंड पुलिस ऐप
BNS, BNSS और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के नए प्रावधान
हेल्पलाइन नंबर 112, 1930, 1090, 1098 का उपयोग
SSB और AHTU टीम ने भी इन अभियानों में सक्रिय भागीदारी की।