🔊
नेपाल सीमा क्षेत्र के गाँवों में साइबर सुरक्षा रोड सेफ्टी, महिला अधिकार नशा मुक्ति एवं नए कानूनों पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान
जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा भारत-नेपाल सीमा से सटे तामली, ब्रहमदेव (टनकपुर), पासम और मड़वा गाँवों में सोमवार, 24 नवंबर 2025 को व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देशन में संचालित किया गया, जिसके तहत ग्रामीणों, युवाओं तथा आम जनमानस को साइबर अपराध, रोड सेफ्टी, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति तथा नए लागू हुए कानून BNS, BNSS और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
तामली में थाना तामली पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम
थाना तामली पुलिस टीम ने सीमावर्ती गाँव तामली में ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें 112, 1930, साइबर सेल, नशा-मुक्ति, रोड सेफ्टी, गोरा शक्ति ऐप, उत्तराखंड पुलिस ऐप तथा BNS–BNSS के मुख्य प्रावधानों के बारे में अवगत कराया। नए कानूनों के लाभ समझाए गए और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत सूचना देने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
ब्रहमदेव—टनकपुर में AHTU पुलिस टीम का विशेष अभियान
AHTU पुलिस टीम ने भारत–नेपाल सीमा ब्रहमदेव (टनकपुर) में आम नागरिकों के साथ गोष्ठी कर नशा-मुक्ति, मानव तस्करी, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, महिला सम्बन्धी अपराध, उत्तराखण्ड पुलिस ऐप और नए कानूनों को लेकर जागरूकता फैलाई। पुलिस टीम ने लोगों को नशे के दुष्परिणाम, मानव तस्करी की पहचान, साइबर ठगी से बचाव और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
सभी को 1930, 112, 1090, 1098 सहित अन्य आपातकालीन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
पंचेश्वर—पासम व मड़वा में SSB के साथ संयुक्त अभियान
कोतवाली पंचेश्वर पुलिस ने SSB के साथ मिलकर सीमावर्ती गाँव पासम व मड़वा में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। ग्रामीणों को 112, 1930, साइबर सुरक्षा, नशा-मुक्ति, रोड सेफ्टी, गोरा शक्ति ऐप, उत्तराखंड पुलिस ऐप, BNS–BNSS तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही, महिला एवं बाल अपराध, यातायात नियमों और नशे के दुष्प्रभावों पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
पुलिस की अपील
चम्पावत पुलिस ने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, नशे की गतिविधि, मानव तस्करी या महिला सम्बन्धी अपराध की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन नंबरों—112, 1930, 1090, 1098—पर दें और समाज को सुरक्षित व नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।