🔊
क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा द्वारा रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बाजार का आकस्मिक निरीक्षण, चौकी स्टाफ को दिए सख्त दिशा-निर्देश
चंपावत,
श्रीमान पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी चंपावत श्री शिवराज सिंह राणा ने 22 नवम्बर को रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बाज़ार चंपावत का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया।
CO राणा द्वारा कार्यालय अभिलेख, मैस, बैरक सहित सभी व्यवस्थाओं की गहन जाँच की गई। साथ ही चौकी में नियुक्त अधिकारियों कर्मचारियों को निम्न निर्देश दिए गए
मुख्य निर्देश
अधिक से अधिक सत्यापन कार्य समय पर पूर्ण किए जाएं।
क्षेत्र में निरोधात्मक कार्यवाही पर विशेष जोर दिया जाए।
ग्राम अपराध रजिस्टर पूर्ण रूप से अपडेट रखें।
नागरिकों को साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930, POCSO एक्ट, तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में नियमित रूप से जागरूक किया जाए।
मुख्यालय व रेंज से प्राप्त नवीन आदेशों व अभियानों की विस्तृत जानकारी देकर स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश।
क्षेत्राधिकारी महोदय ने साफ कहा कि जनपद के प्रत्येक पुलिस कर्मी को जनता की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करना होगा।