🔊
आचार संहिता हटते ही हर गांव में तेज होगी विकास की रफ्तार, मजपीपल पंचायत विशेष निगरानी में
चम्पावत। जिले में आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को तेजी से शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लेकिन ग्राम पंचायत मजपीपल को विशेष निगरानी पंचायत घोषित किया गया है, क्योंकि पूर्व में यहां कई अनियमितताएं उजागर हुई थीं।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कड़े शब्दों में कहा
सरकारी धन का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मजपीपल सहित सभी पंचायतों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सर्वोपरि होगी। हर कार्य का भौतिक निरीक्षण अनिवार्य है।
गांव के सम्मानित व्यक्ति श्री पुष्कर सिंह द्वारा भी पहले मजपीपल पंचायत की अनियमितताओं को लेकर प्रशासन को अवगत कराया गया था, जिसके बाद पंचायत को विशेष निगरानी में रखा गया है।
विकासखंड अधिकारी लोहाघाट बोले
मजपीपल में हर कार्य पर पैनी नजर रहेगी। निरीक्षण के बिना कोई प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी। गुणवत्ताहीन कार्य सख्ती से रोके जाएंगे।
PSR उत्तर ध्वनि गांव की आवाज, सच्चाई के साथ
विकास होगा, लेकिन पारदर्शिता के साथ
मजपीपल पंचायत प्रशासन की सीधी निगरानी में
अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई तय