🔊
पुलिस की बड़ी सफलता: इंग्लैंड से बरामद हुआ गुमशुदा मोबाइल फोन
चम्पावत प
ग्राम पटन निवासी श्री कमल सिंह द्वारा 15 मई 2025 को थाना पाटी में अपने Vivo Y16 मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से फोन को ट्रेस किया और पता चला कि वह इंग्लैंड में एक्टिव है।
थाना पाटी पुलिस ने फोन के वर्तमान उपयोगकर्ता मोहित कालरा से विधिक वार्तालाप कर मोबाइल को कोरियर के माध्यम से भारत मंगवाया।
एसपी चम्पावत श्री अजय गणपति के निर्देश पर फोन को इंग्लैंड से मंगवाकर 21 नवंबर 2025 को मोबाइल स्वामी की पत्नी श्रीमती दीपा बोहरा को सुपुर्द किया गया।
मोबाइल स्वामी और परिजनों ने चम्पावत पुलिस की इस कार्यवाही पर खुशी व्यक्त करते हुए आभार जताया।
यह सफलता चम्पावत पुलिस की कड़ी मेहनत और जनविश्वास के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
टनकपुर फायर स्टेशन टीम का लाइव डेमो व जागरूकता अभियान
एसपी चम्पावत श्री अजय गणपति के निर्देश पर जनपद के स्कूलों व संस्थानों में
अग्नि सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, रोड सेफ्टी, आपदा जागरूकता, नशामुक्ति, उत्तराखंड पुलिस ऐप व गोरा शक्ति ऐप की जानकारी हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में फायर स्टेशन टनकपुर की टीम ने आज पैरामाउंट पब्लिक स्कूल टनकपुर में मॉक ड्रिल और गरिमा ट्रेडर्स में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
टीम ने विद्यार्थियों व स्टाफ को आग लगने की स्थिति में प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का उपयोग
सुरक्षित निकासी के उपाय
112 नंबर पर तुरंत सूचना
घरेलू एलपीजी सिलेंडर में लगी आग पर नियंत्रण
जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी और लाइव डेमो कर अभ्यास कराया।
कार्यक्रम का नेतृत्व लीडिंग फायरमैन वीरेंद्र कुमार व उनकी टीम द्वारा किया गया।
डंपिंग जोन में लगी आग पर फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई
दिनांक 22.11.2025 को सुबह 10:46 बजे चूना भट्टा रोड, बनबसा स्थित
डिग्री कॉलेज के निकट डंपिंग जोन में आग लगने की सूचना फायर स्टेशन टनकपुर को प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुँची और
MFE से पंपिंग व होज रील की सहायता से आग पर पूर्ण नियंत्रण पाया।
समय पर कार्रवाई से किसी बड़े नुकसान की संभावना टल गई।
टीम में शामिल—
LFM: राजेश कार्की
FS DVR: धर्मेंद्र लाल
FM: दीपक सिंह रावत
FM: जसवीर सिंह
FM: सुभाष जोशी