🔊
सड़क सुरक्षा हेतु परिवहन विभाग का दो दिवसीय सघन चेकिंग अभियान
ख़िरद्वारी बनेगा ट्राइबल टूरिज़्म हब
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनजातीय क्षेत्रों को नई पहचान देने की दिशा में चम्पावत के दूरस्थ ग्राम ख़िरद्वारी को ट्राइबल टूरिज्म हब विकसित करने की पहल की गई।
पर्यटन, राजस्व, ग्रामीण निर्माण विभाग व सीएनडीएस की टीम ने निरीक्षण कर रेस्ट पॉइंट, व्यू पॉइंट, खेल पार्क, होमस्टे जैसी सुविधाओं के विकास की संभावनाएँ तलाशी।
इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार व आर्थिक मजबूती के अवसर बढ़ेंगे।
आईटीबीपी को 800 किलो जीवित बकरी की सप्लाई
आईटीबीपी–पशुपालन विभाग एमओयू के तहत 36वीं बटालियन लोहाघाट को 800 किग्रा जीवित बकरी की सप्लाई की गई।
मंडुआ, पुल्ला और ठाटा के पशुपालकों ने आपूर्ति की।
स्वास्थ्य परीक्षण व वजन सत्यापन के बाद सप्लाई पूर्ण हुई।
दुधौरी में पशुचिकित्सा शिविर 73 पशुओं को उपचार
राजकीय पशु चिकित्सालय द्वारा दुधौरी में शिविर आयोजित कर 73 पशुओं का उपचार, दवा, टीकाकरण और स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।
पशुपालकों को उन्नत पशुपालन तकनीक व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
डीएलएड परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न
जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों पर कुल 1736 अभ्यर्थियों ने डीएलएड परीक्षा दी।
उपस्थिति 84.64% रही।
एडीएम श्री कृष्णनाथ गोस्वामी ने सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कीं।
8 माह से लंबित बिजली कनेक्शन 3 दिन में समाधान
ग्राम सायली की चंद्रावती देवी द्वारा जनता दरबार में दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए
ईई UPCL श्री विजय सकारिया ने सिर्फ 3 दिनों में बिजली कनेक्शन उपलब्ध करा दिया।
जनता मिलन में उठी पेयजल शिकायतों का त्वरित निस्तारण
ग्राम सल्ली, बंतोली व धूरा पम्पिंग योजना से जुड़ी समस्याओं पर
जल संस्थान व पेयजल निगम ने तत्काल कनेक्शन व नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की।
डीएम ने कहा सभी शिकायतों को समयबद्ध व प्राथमिकता से निपटाया जाए।
रेगडू में आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण
राजकीय इंटर कॉलेज रेगडू में स्कूल सुरक्षा एवं आपदा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विद्यार्थियों व स्टाफ को भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ आदि से बचाव, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, रैपलिंग, जुमारिंग, रिवर क्रॉसिंग सहित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में 59 विद्यार्थी व 17 विद्यालयों के शिक्षक शामिल रहे।
21–22 नवम्बर को परिवहन विभाग ने जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
कुल 161 चालान व 02 वाहन सीज किए गए।
बिना हेलमेट, पिलियन राइडर उल्लंघन, ओवरलोडिंग, बिना बीमा, टैक्स व परमिट उल्लंघन आदि पर कार्रवाई की गई।
ओवरलोडिंग में ₹53,000 वसूले गए।
एआरटीओ सुरेन्द्र कुमार का जागरूकता संदेश
अभियान के दौरान एआरटीओ श्री सुरेन्द्र कुमार ने कहा
सड़क नियमों का पालन सिर्फ कानून से डरकर नहीं,
बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
हेलमेट, सीट बेल्ट, नियंत्रित गति और वाहन की सही स्थिति
ये चार आदतें किसी भी हादसे को रोक सकती हैं।
उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों को कर्तव्य और जीवन सुरक्षा का प्रथम कदम मानकर पालन करने की अपील की।
पंचायत उप निर्वाचन आचार संहिता समाप्त
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन–2025 की सभी प्रक्रियाएँ पूर्ण हो गई हैं।
इसी के साथ संबंधित क्षेत्रों में लागू आदर्श आचरण संहिता 22 नवम्बर 2025, शाम 6 बजे से समाप्त हो गई है।
-