🔊
भारी बारिश में स्वाला में प्रशासन ने संभाली स्थिति
भारी बारिश में स्वाला में प्रशासन ने संभाली स्थिति
लगातार मूसलाधार बारिश से चम्पावत के स्वाला क्षेत्र में भूस्खलन और मलबा आने के कारण सड़क पर आवाजाही प्रभावित हुई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और कार्यदाई संस्था की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं सफाई कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया।
दो पोकलेन मशीनें और एक डोज़र लगातार मलबा हटाने में जुटे रहे। प्रशासन के प्रयासों से मार्ग पर यातायात आंशिक रूप से सुचारू किया गया, वहीं शेष सफाई कार्य तेज़ी से जारी है।
यात्रियों की सुविधा के लिए सड़क के दोनों ओर जलपान एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई। प्रशासन ने यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जल्द ही मार्ग पूरी तरह खोल दिया जाएगा।