🔊
चंपावत पुलिस की चार महत्वपूर्ण कार्रवाई
चंपावत,
श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देशन में जनपद की पुलिस ने आज विभिन्न मामलों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए वारण्टी अभियुक्त की गिरफ्तारी, पुलिस कर्मियों के लिए खेल आयोजन, मासिक अपराध गोष्ठी एवं चोरी का खुलासा जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए।
1. वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार — थाना लोहाघाट
माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना लोहाघाट पुलिस टीम ने 01 वारण्टी अभियुक्त बलवंत सिंह रौतेला (46 वर्ष), निवासी कोलीढेक लोहाघाट को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस टीम:
SSi भुवन चंद आर्य,
कानि0 056 सीपी चन्दन सिंह,
कानि0 363 सीपी संजीव राज।
2. पुलिस लाइन चंपावत में PT परेड एवं मैत्री क्रिकेट मैच
पुलिस अधीक्षक चंपावत श्री अजय गणपति एवं क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चंपावत में PT परेड एवं मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किया गया।
चंपावत पुलिस टीम विजयी रही।
SP महोदय ने जवानों को शारीरिक फिटनेस, टीम भावना व अनुशासन बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।
3. मासिक अपराध गोष्ठी — आवश्यक निर्देश जारी
पुलिस लाइन चंपावत में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा—
सभी अभियानों में शत-प्रतिशत कार्यवाही
मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई
NBW/नोटिस की 100% तामील
साइबर अपराधों में त्वरित कार्रवाई
लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण
ई-चालान व सत्यापन बढ़ाने
विभिन्न पुलिस पोर्टलों पर शत-प्रतिशत अपडेट
जैसे महत्वपूर्ण निर्देश