🔊
SBI पुल हिंडोला शाखा ने सही जानकारी देकर PMJJBY क्लेम सफलतापूर्वक जारी किया
चंपावत
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत दावे की प्रक्रिया में भारतीय स्टेट बैंक पुल हिंडोला शाखा ने सराहनीय भूमिका निभाई है। परिवार द्वारा जमा किए गए सभी दस्तावेज़ सही पाए जाने के बाद बैंक ने क्लेम को समय पर स्वीकृत किया और ₹2,00,000 की बीमा राशि व्यवस्थित रूप से नॉमिनी को उपलब्ध करा दी।
बैंक सिस्टम की ‘File Claim Enquiry’ रिपोर्ट के अनुसार क्लेम राशि का डिस्बर्समेंट 16 नवंबर 2025 को सफलतापूर्वक पूरा हो गया। परिवार ने बैंक स्टाफ द्वारा दी गई सही जानकारी और सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।