🔊
सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन द्वारा 24 से 27 नवम्बर तक जनस्वास्थ्य एवं नशा-मुक्ति मिशन आयोजित किया जा रहा है।
चंपावत
फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य पहाड़ में जनस्वास्थ्य को मजबूत करना और युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखना है। इसी लक्ष्य के तहत फाउंडेशन कई सामाजिक, स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है।
कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत
25 नवम्बर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बनबसा
26 नवम्बर को सिप्टी सैंदर्क, चंपावत
में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में अनुभवी चिकित्सकों की टीम स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और निःशुल्क दवाओं का वितरण करेगी।
युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने हेतु—
25 नवम्बर को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज, टनकपुर
27 नवम्बर को सोबन सिंह जीना परिसर, चंपावत
में नशा-मुक्ति जन-जागरूकता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। विशेषज्ञ वक्ता नशे के दुष्प्रभाव, रोकथाम के उपाय और मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव के बारे में मार्गदर्शन देंगे।
श्रीमती धामी 24 से 27 नवम्बर तक चंपावत प्रवास पर रहेंगी और इन कार्यक्रमों सहित कई महत्वपूर्ण गतिविधियों में भाग लेंगी।
अंत में, श्रीमती गीता धामी ने जनपद के नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में चिकित्सा शिविरों और नशा-मुक्ति कार्यक्रमों में भाग लें, ताकि एक स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त पहाड़ के निर्माण में सभी का सहयोग मिल सके।