🔊
ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्रवाई ₹98,500 का चालान, 3 वाहन जब्त#
चंपावत
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों पर परिवहन विभाग ने रात्रि चेकिंग के दौरान सख़्त कार्रवाई करते हुए 3 डंपर सीज़ किए और ओवरलोडिंग में पकड़े गए दो वाहनों पर क्रमशः ₹46,500 और ₹52,000 का चालान किया। टीम ने खुले सामान, बिना फिटनेस, ओवरस्पीडिंग, बिना लाइसेंस व बिना हेलमेट सहित कुल 32 चालान किए। ड्रंक एंड ड्राइव में कोई चालक नशे की हालत में नहीं पाया गया।
*जनता मिलन में त्वरित समाधान — भूमि विवाद और हाईटेंशन लाइन की समस्या निपटाई*
जनता मिलन में प्राप्त दो प्रमुख शिकायतों पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर भूमि विवाद का सीमांकन कर तत्काल निस्तारण किया। वहीं मनिहारगोठ में हाईटेंशन लाइन के टावर पर उत्पन्न खतरे को पावर ग्रिड ने उसी दिन ठीक कर सुरक्षा सुनिश्चित की।
*PMGSY-IV — 38 नये मोटर मार्गों का सर्वे पूरा, निर्माण में तेजी के निर्देश*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना—IV के अंतर्गत प्रस्तावित मार्गों की समीक्षा की। जिले के 38 मोटर मार्गों का सर्वे पूर्ण हो चुका है। कुछ मार्गों के फॉरेस्ट केस लंबित हैं, जिनकी शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इन सड़कों के निर्माण से दुर्गम इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
*NDRF का स्कूल सेफ्टी प्रशिक्षण — लाइव डेमो के साथ छात्रों को आपदा प्रबंधन का अभ्यास*
पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज अमोडी में NDRF की 15वीं वाहिनी ने CPR, FBAO, रक्तस्राव नियंत्रण, अग्निकांड, बाढ़/भूकंप सुरक्षा सहित कई विषयों पर लाइव डेमो देकर छात्रों को प्रशिक्षित किया। विद्यालय को DM किट भी प्रदान की गई।
*एक साल से रुका राशन जिलाधिकारी की हस्तक्षेप से मिनटों में समाधान*
ग्राम उचौलीगोठ के निवासी द्वारा जनता दरबार में की गई शिकायत पर जिलाधिकारी ने तुरंत कार्रवाई कराई। ऑनलाइन प्रक्रिया के लंबित होने के कारण पिछले एक वर्ष से नहीं मिल रहा राशन उसी दिन उपलब्ध कराया गया।
*स्थानीय कला को प्रोत्साहन ऐपण कलाकार अनुपमा सम्मानित*
टनकपुर की पारंपरिक ऐपण कलाकार अनुपमा और उनके भाई बसंत हर्बोला (वुडन क्राफ्ट) को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। दोनों बीते 15 वर्षों से पारंपरिक शिल्प को बढ़ावा दे रहे हैं और हाल के मेलों में इनके उत्पादों की विशेष मांग रही है।
*त्रिस्तरीय पंचायत उप-निर्वाचन — 20 नवम्बर को चैकुनी विद्यालय में अवकाश*
सैलपेडू ग्राम पंचायत वार्ड–07 में 20 नवम्बर 2025 को मतदान हेतु विद्यालय चैकुनी को मतदान केंद्र घोषित किया गया है। उस दिन विद्यालय में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
एनएच–09 स्वाला खंड निरीक्षण — दीवार निर्माण और सुरक्षा कार्यों में तेजी के निर्देश
स्वाला क्षेत्र में सड़क सुधार व चौड़ीकरण कार्य का जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया। मार्च 2026 तक कार्य हर हाल में पूरा करने, दीवार निर्माण तेज करने और ड्रेनेज सिस्टम सुधारने के निर्देश दिए गए।
21–22 नवम्बर को जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान
परिवहन विभाग 21–22 नवम्बर को विशेष चेकिंग अभियान चलाएगा। दुपहिया सवारों के लिए हेलमेट/हार्नेस अनिवार्य, चार वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए बाल-सुरक्षा हेलमेट जरूरी होगा। बिना फिटनेस, बिना परमिट और अवैध हूटर/बत्ती पर कठोर कार्रवाई होगी।
नन्दा गौरा योजना ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि नन्दा गौरा योजना के अंतर्गत बालिका जन्म पर ₹11,000 और 12वीं पास कर उच्च शिक्षा में नामांकन पर ₹51,000 सहायता देय है। पात्र लाभार्थी www.nandagaurauk.in पर 30 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं।