🔊
टनकपुर डंपिंग स्थल पर लगी आग पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई जनपद चंपावत के तीनों नगर निकायों की लिगेसी वेस्ट परियोजनाओं को राज्य स्तरीय स्वीकृति
टनकपुर से बड़ी खबर नगर पालिका परिषद टनकपुर के अधिशासी अधिकारी श्री दीपक बुधलाकोटी के अनुसार, डंपिंग स्थल पर देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा कूड़े में आग लगा दी गई। सूचना मिलते ही नगरपालिका प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ और सुबह होते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर भेज दी गई, जिसने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
प्रशासन की इस तत्परता के चलते किसी बड़े नुकसान की स्थिति नहीं बनने पाई। भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए स्थल पर निगरानी बढ़ाने और अतिरिक्त सुरक्षा उपायों के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
इधर, जिले में स्वच्छता के मोर्चे पर एक और बड़ी उपलब्धि—
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत लीगेसी वेस्ट निस्तारण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाओं पर धन आवंटन को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई State High Powered Committee की बैठक में जनपद चंपावत के तीनों नगर निकायों—टनकपुर, लोहाघाट और चंपावत—के प्रस्तावों को मंज़ूरी मिल गई है।
स्वीकृत प्रस्ताव इस प्रकार—
नगर पालिका परिषद टनकपुर
लीगेसी वेस्ट: 11,223.47 MT
प्रस्तावित लागत: ₹76.34 लाख
नगर पालिका परिषद लोहाघाट
लीगेसी वेस्ट: 13,648.08 MT
प्रस्तावित लागत: ₹117.01 लाख
नगर पालिका परिषद चंपावत
लीगेसी वेस्ट: 10,731.00 MT
प्रस्तावित लागत: ₹77.77 लाख
इन प्रस्तावों की मंज़ूरी से जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को नई गति मिलेगी और अपशिष्ट निस्तारण अब वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप किया जा सकेगा। यह कदम चंपावत को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ी प्रगति माना जा रहा है।