🔊
चम्पावत में दिनभर चला विकास, आपदा प्रबंधन, जनकल्याण व जनजातीय उत्थान का व्यापक अभिया
जनपद चम्पावत में 15 नवंबर का दिन प्रशासनिक गतिविधियों, जनकल्याणकारी आयोजनों, आपदा प्रबंधन तत्परता, तकनीकी समीक्षा, जनजातीय उत्थान तथा सामाजिक सहभागिता की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों, आयोगों एवं स्थानीय निकायों द्वारा अनेक कार्यक्रम संचालित किए गए, जिनका उद्देश्य नागरिक सुविधाओं में वृद्धि, सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ बनाना तथा विकास कार्यों को गति देना रहा।
राज्यव्यापी भूकंप मॉक ड्रिल का सफल आयोजन—8 स्थानों पर राहत-बचाव अभ्यास
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय भूकंप मॉक ड्रिल के तहत चम्पावत जिले में 8 स्थानों पर व्यापक राहत एवं बचाव अभ्यास किया गया।
जिला प्रशासन, SDRF, NDRF, फायर सर्विस, स्वास्थ्य विभाग, PWD, NH, यूपीसीएल, पेयजल एवं स्थानीय निकायों ने समन्वित रूप से संचालन कर रिक्टर स्केल 6.0 क्षमता के भूकंप के परिदृश्य का अनुकरण किया।
जिला चिकित्सालय, राजकीय इंटर कॉलेज, लोहाघाट बाजार, पाटन पाटनी विद्युत उपकेंद्र, जौलाड़ी (पाटी), RFC गोदाम बाराकोट, रेलवे स्टेशन टनकपुर और NHPC बैराज टनकपुर में भवन क्षति, आग, सड़क धंसाव, बिजली बाधित होने, घायलों के उपचार जैसी परिस्थितियों में बचाव कार्रवाइयों का अभ्यास किया गया।
अपर जिलाधिकारी कृष्णा नाथ गोस्वामी ने कहा कि मॉक ड्रिल से विभागीय समन्वय, उपकरणों की कार्यशीलता और आपदा प्रबंधन तंत्र की वास्तविक दक्षता का परीक्षण सफलतापूर्वक हुआ है।
एनएच-09 स्वाला सुधार कार्य की विस्तृत तकनीकी समीक्षा मार्च तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में एनएच-09 स्वाला खंड के चौड़ीकरण व सुधार कार्यों की तकनीकी समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि