🔊
छात्र-छात्राओं ने देवीधार में किए माता भगवती व वीर हनुमान मंदिर के दर्शन
सी. एकेडमी लोहाघाट में बाल दिवस पर शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम
बाल दिवस एवं पं. जवाहरलाल नेहरू जयंती के अवसर पर सी. एकेडमी लोहाघाट द्वारा आज विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने देवीधार पहुंचकर वहां स्थित वीर हनुमान मंदिर और मां भगवती मंदिर के दिव्य दर्शन किए।
प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी ने विद्यार्थियों को मां भगवती मंदिर से जुड़ी पौराणिक कथा से अवगत कराते हुए बताया कि पांडवों के अज्ञातवास के समय द्रौपदी को पीड़ा में देखकर वे इस स्थान पर विश्राम हेतु रुके थे। यहीं पांडवों द्वारा माता पार्वती का आवाहन किया गया था, जिसके उपरांत माता ने पांडवों तथा द्रौपदी को दर्शन दिए थे। यह स्थान अपनी ऐतिहासिक व आध्यात्मिक महत्ता के कारण विशेष पहचान रखता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधक कविराज मौनी, ममता मौनी, अंजू बिष्ट, पवन कुमार, निकिता बोहरा, वंदना विश्वकर्मा, सीमा माहरा, रश्मि पांडेय, पुष्पा टम्टा, प्रियंका अधिकारी, दीपा टम्टा, रिया जोशी, नेहा टम्टा, कविता विश्वकर्मा, कंचन बिष्ट, बसंती जोशी, सुनीता बोहरा आदि उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने समस्त क्षेत्रवासियों को बाल दिवस एवं चाचा नेहरू जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।